बहुत घमंडी होते हैं पांच राशियों के लोग

ज्योतिष डेस्क : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशियों से व्यक्ति के हाव, भाव और भविष्य के बारे में काफी हद तक सही-सही पता चलता है। कुछ राशियों के लिए निहायत ही घमंडी होते हैं आइये जानते उनके बारे में-
घमंड करना तब तक नकारात्मक विशेषता नहीं होती है जब तक ये सीमा में रहे लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जो घमंड के मामले में सारी हदें पार कर जाती हैं। सभी 12 राशियों में अलग अलग विशेषताएं होती हैं और ज्योतिष शास्त्र की मदद से हर राशि की पर्सनालिटी को बेहतर ढंग से जानने का मौका मिलता है। कौन सी ऐसी राशियां हैं जिनमें ईगो का लेवल बहुत ज्यादा है? इस लेख में हम उन पांच राशियों के बारे में जानेंगे जो बहुत अभिमानी होती हैं और अपना घमंड छिपा नहीं पाते हैं।

मेष : इस राशि के लोग ऐसे नहीं होते हैं जो जल्दी आत्मविश्वास खो दें। लेकिन कई बार ये अपने घमंड का इस्तेमाल अपनी गलतियों और कमजोरियों को छिपाने के लिए करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये हर मुश्किल हालात का सामना बहादुरी के साथ करते हैं।
मकर : यह साहसी लोगों के पीछे रहना ही पसंद करते हैं। इनमें ईगो प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होता है और इस वजह से इन्हें डर रहता है कि लोग इन्हें जज ना कर लें। इनके बारे में यदि कुछ नकारात्मक कह दिया जाए तो ये स्वीकार नहीं कर पाते हैं और उनके सामने अपना गुरुर ले आते हैं। इस तरह ये खुद को सामने वाले की तुलना में बड़ी पर्सनालिटी के तौर पर दिखावा करते हैं। इस राशि के लोग सेंसेटिव होते हैं।

मिथुन : राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। मिथुन राशि के लोगों को लगता है कि ये बहुत स्पेशल और सबसे ज्यादा टैलेंटेड हैं और इनके सामने कोई टिक नहीं सकता है। इनकी बात का कोई विरोध कर दे ये इनसे बर्दाश्त नहीं होता है। यदि लोग इनकी बात से सहमत ना हों तो ये मतलबी भी बन जाते हैं।

सिंह : इस राशि के जातकों में ईगो बहुत ज्यादा रहता है। सिंह राशि के लोगों को अटेंशन हासिल करना और दिखावा करना बहुत ज्यादा पसंद आता है। इन्हें लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहना अच्छा लगता है। कई बार सिंह राशि का घमंड सिर के ऊपर तक चढ़ जाता है जिससे उनके दोस्तों और परिवार वालों को परेशानी होती है।
वृश्चिक : इस राशि के लोग काफी रहस्यमयी माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी पर्सनालिटी की नकारात्मक चीजों को जल्दी स्वीकार नहीं कर पाते हैं और ज्यादातर मौकों पर ये खुद को बहुत दयालु समझते हैं लेकिन इसके उलट ये बहुत अभिमानी होते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा