योग से बुढ़ापे पर लगता है ब्रेक

जीवनशैली : अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आप के शरीर पर उम्र बढऩे का असर जिसे हम सिंपल शब्दों में बुढ़ापा भी कह सकते हैं का असर नहीं दिखता यानी योग आपको बूढ़ा नहीं होने देता। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एम्स की एक स्टडी के नतीजे बताते हैं। अगर आप रेग्युलरली योग करते हैं तो उम्र बढऩे के बावजूद भी आपका शरीर और मन बूढ़ा नहीं होगा। एम्स ने 96 स्वस्थ्य लोगों पर अपनी स्टडी कर इस बात को साबित किया है। क्यों आता है बुढ़ापा : दरअसल, उम्र बढऩे के साथ शरीर में बायोलॉजिकल बदलाव होने लगते हैं जिससे इंसान में बीमारियां बढ़ती हैं और वह बूढ़ा होने लगता है। हमारे शरीर के डीएनए के अंदर टेलोमेरे होता है। यह समय के साथ छोटा होता जाता है। इसके छोटे होने से बुढ़ापा आता है। योग शरीर में होने वाले उसी बायोलॉजिकल बदलाव को रोक देता है। बीमारियां नहीं होतीं और व्यक्ति उम्र बढऩे के बाद भी बूढ़ा नहीं होता। 96 लोगों को 12 हफ्ते तक कराया गया योग : नई दिल्ली स्थित एम्स के ऐनाटॉमी डिपार्टमेंट की डॉक्टर रीमा दादा ने कहा कि उनकी स्टडी में 96 लोगों को शामिल किया गया था और सबसे पहले उन सभी लोगों की जांच की गई। जांच में डीएन डैमेज मार्कर, स्ट्रेस मार्कर, एंटीबॉक्सीडेंट क्षमता और टेलोमेयर मार्कर देखे गए। 12 हफ्ते तक लोगों को योग कराया गया और फिर से उनकी जांच की गई। पता चला कि उम्र बढऩे की सभी वजहें कम हो गईं। स्ट्रेस लेवल को कम करता है योग : डॉक्टर ने कहा कि डीएनए को डैमेज करने में स्ट्रेस एक महत्वपूर्ण कारण होता है। योग करने से स्ट्रेस के लेवल में कमी आती है। डीएनए डैमेज करने वाले मार्कर कम हो गए। वहीं, टेलोमेयर की लंबाई बढ़ गई। बीडीएनएफ भी बढ़ गया, इससे सोचने-समझने की क्षमता बढ़ जाती है। डॉक्टर रीमा ने कहा कि जब उम्र बढ़ती है तो ब्लड प्रेशर और भूलने की बीमारी होने लगती है, योग उसे भी कम करता है। इससे इंसान स्वस्थ रहता है। स्वस्थ इंसान को बुढ़ापा जल्दी नहीं आता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा