खुशमिजाज और बेहद भाग्यशाली होती हैं तीन राशियों की लड़कियां

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार बारह राशियां होती हैं। कुछ राशि से सम्बन्धित लड़कियां बेहद होशियार और तेज दिमाग की मानी जाती हैं, ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति की लिए बेहद भाग्यशाली साबित होती हैं।
- मेष राशि की लड़कियों के लिए धनु राशि का लड़का एकदम सही कहा जा सकता है। जहां मेष राशि की लड़कियां गंभीर सोच व मिलनसार होती है। वहीं धनु राशि के लड़के खुले विचार, मेहनती व खुशमिजाज होते हैं। मेष राशि की लड़कियां बेहद साहसी और निडर होती हैं। इस राशि का स्वमी मंगल ग्रह है। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। इस राशि की लड़कियां बिना योजना के कोई काम नहीं करती हैं।
- मिथुन राशि की लड़कियां बहुमुखी प्रतिभा की धनी, निडर, बुद्धिमान और प्यारी होती हैं। ये रोमांटिक और केयरिंग नेचर की होती हैं। मिथुन राशि की लड़कियां शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत होती हैं। ऐसी लड़कियां हमेशा कुछ नया करने की इच्छा रखती हैं, जीवन में नए लोगों से मिलना और कुछ नया सीखना पसंद होता है। मिथुन राशि की लड़कियां गंभीर स्वभाव की होती हैं, ये हर काम को बेहद जिम्मेदारी से करती हैं। मिथुन राशि का स्वामी बुध है। बुध को ग्रहों में राजकुमार कहा गया है, इस ग्रह का सम्बन्ध वाणी, व्यापार, संगीत, त्वचा और तर्क आदि से है। विवाह के बाद इस राशि की लड़कियों का भाग्य तेजी से बदलता है।
- मीन राशि की महिलाएं प्यार की भूखी होती हैं। मीन राशि की महिलाएं स्वभाव से काफी रोमांटिक, शर्मीली और उन्हें अपने प्यार की तलाश होती है, लेकिन वह इसे जाहिर नहीं करती हैं। ऐसी लड़कियों के ख्वाबों में हमेशा ऐसे पुरुष की कल्पना होती है, जो उन्हें समझे और उनसे बेहद प्यार करे। राशिचक्र की सबसे अंतिम मीन राशि ही होती है। इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं, इस ग्रह का सम्बन्ध ज्ञान, उच्च शिक्षा, अध्यात्म आदि से होता है। मीन राशि लड़कियां अपने मान-सम्मान से कभी समझौता नहीं करती हैं। ऐसी महिलाएं अपने ज्ञान और समझदारी से पति के साथ ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों का भी दिल जीतने में माहिर होती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा