चार राशियों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार बारह राशियां होती हैं। कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। इन राशियों के लोग जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें खूब सफलता अर्जित करते हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता है, साथ ही ये धन कमाने में भी माहिर होते हैं, ऐसे लोग मस्तिष्क के तेज होते हैं। यह लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं-
कर्क : इस राशि वाले जातक लोकप्रिय होते हैं एवं सामाजिक जीवन में सफ़लता प्राप्त करते हैं। ये शत्रु पराभव में बहुत सफ़ल होते हैं। कर्क लग्न वाले जातकों का दाम्पत्य प्राय: सुखद नहीं होता है। कर्क राशि वाले जातकों का बचपन थोड़ा कठिनाइयों भरा होता है, लेकिन मध्यावस्था में वे सफलता अर्जित करते हैं। इस राशि के जातक दिमाग के काफी तेज होते हैं।
तुला : इस राशि के लोगों का भाग्योदय प्रायः जीवन के मध्यकाल में होता है। 5 से 20 वर्ष तक की आयु तक यह लोग खेलकूद तथा आनंद में बिताते हैं। 21 से 30 वर्ष की आयु तक इन्हें विभिन्न प्रकार के संकटों एवं खतरों का सामना करना पड़ता है। उसके बाद इनके जीवन का अंतिम भाग अच्छा बीतता है। माना जाता है कि इस राशि के जातक पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है, ये काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं, जिस कारण ये जिस काम को करने का निश्चय कर लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
वृश्चिक : इस राशि पुरुष अविश्वसनीय रूप से उत्साही होते हैं और हर किसी और हर चीज के बारे में सीखना चाहता हैं, लेकिन आमतौर पर इन चीजों को अपने दम पर समझाना पसंद करता है। अंतर्ज्ञान की उनकी गहरी भावना उन्हें चीजों की स्पष्ट सच्चाई का पता लगाने में मदद करती है। इस राशि के जातक काफी समझदार होते हैं, ये किसी भी काम को काफी सोच-समझकर करते हैं, इनकी किस्मत भी काफी अच्छी मानी जाती है।
मकर : इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी शनि और गुरु ग्रह मकर राशि में नीच के होते हैं। मंगल ग्रह इस राशि में उच्च के होते हैं। मकर राशि वाले स्वभाव से मेहनती और अनुशासन प्रिय होते हैं, लेकिन इस पर विश्वास करना आसान नहीं होता है। इस राशि के जातक को किस्मत का धनी माना जाता है, ये मेहनत के दम पर किसी भी चीज में सफलता हासिल कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर 24 मार्च 2022 को बुध मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि में 15 अप्रैल को बुध उदित होंगे। इस बीच मीन राशि में संचार करते हुए बुध सूर्य के साथ मिलाकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इस शुभ योग से वृष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशियों को लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें