30 अप्रैल को 2022 का पहला सूर्यग्रहण, तीन राशियों के लिये बेहद शुभ
ज्योतिष। 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिये इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। आंशिक सूर्यग्रहण होने के बाद भी इसका असर सभी राशि वालों पर पड़ेगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा। इस बार यह सूर्यग्रहण शनिवार के दिन पड़ रहा है, शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिचरी अमावस्या कहते हैं। यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12 बजे से शुरू होगा। यह अवधि 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। पैसा मिलेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। बता दें कि साल का पहला सूर्यग्रहण वृष राशि में लग रहा है। यह समय जातक के करियर में तरक्की दिलाएगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई ऐसी शुभ घटना होगी, जो आपका जीवन ही बदल देगी। कारोबारियों को बड़ा मुनाफा होगा। सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय धन लाभ कराएगा। उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसर दिलाएगा। जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। सूर्यग्रहण के 15 दिन बाद 15 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगेगा। वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें