अक्‍टूबर में दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली के चलते रहेगा उल्लास

धर्म। धार्मिक दृष्टिकोण से अक्टूबर 2022 का महीना बहुत ही खास माना जाता है। इस साल अक्टूबर में सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी, जबकि दशहरा व दीपावली जैसे बड़े पर्व भी इसी महीने में पड़ेंगे। अक्टूबर 2022 में कई बड़े त्‍योहार पड़ने से महीने भर हर्ष व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शारदीय नवरात्रि के दौरान महीने की शुरुआत होगी। 3 अक्‍टूबर को महाअष्‍टमी, 4 अक्टूबर को महानवमी, 5 अक्‍टूबर को दशहरा, 6 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत सबका, 7 अक्टूबर को प्रदोष व्रत, 9 अक्टूबर को व्रतादि की आश्विनी पूर्णिमा/शरद पूर्णिमा, 11 अक्टूबर को अशून्य शयन द्वितीया व्रत। 13 अक्‍टूबर को करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी व्रत, 15 को स्कन्द षष्ठी व्रत, 17 अक्टूबर को अहोई अष्टमी व्रत, 21 अक्टूबर को रम्भा एकादशी व्रत। 23 अक्‍टूबर को धनतेरस/धन्वन्तरि जयन्ती, 24 अक्‍टूबर को दीपावली/नरक चतुर्दशी व्रत, 25 अक्‍टूबर को गोवर्धन पूजा/श्राद्धादि की अमावस्या और 26 अक्‍टूबर को भाई दूज मनाई जाएगी। 28 को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, 29 को सौभाग्य पंचमी व्रत, 30 अक्टूबर को सूर्य षष्ठी व्रत।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा