आज रात पृथ्वी के सबसे नजदीक रहेंगे गुरु बृहस्पति

 107 साल बाद 2129 में बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग 


 ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार आज की रात यानि 26 सितम्बर 2022 की रात बेहद खास है। गुरु ग्रह बृहस्पति 59 साल बाद पृथ्वी के सबसे करीब आने वाले है।  जानकारों के अनुसार आज के बाद यह दुर्लभ संयोग 107 साल बाद 2129 में बनेगा। इस खगोलीय घटना के दौरान बृहस्पति और पृथ्वी के बीच सिर्फ 59.1 करोड़ किलोमीटर की दूरी होगी। बृहस्पति जब पृथ्वी से सबसे दूर होता है, तब यह दूरी 96.5 करोड़ किलोमीटर होती है। गौरतलब है कि गुरु बृहस्पति हर 13 महीने में पृथ्वी के करीब आता है, लेकिन कभी इतना नजदीक नहीं होता। पंडित कामता प्रसाद मिश्र के अनुसार बृहस्पति के निकट आने से मीन, धनु और कन्या राशि वाले जातकों को अधिक लाभ होगा।वहीं अच्छी बारिश होने के योग हैं। बता दें कि देवगुरु बृहस्पति को धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख-सम्पदा आदि का कारक माना गया है। मौजूदा समय में गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, गुरु 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हुए थे। अब 24 नवम्बर 2022 को फिर से मार्गी होंगे। बृहस्पति को टेलिस्कोप या दूरबीन के माध्यम से देखा जा सकता है। रोज की तुलना में आज चंद्रमा भी केवल 17 प्रतिशत रोशन रहेगा, जिससे बृहस्पति और बेहतर नजर आएगा। मौसम साफ रहा तो नजारा और भी बेहतर बन जाएगा। गौरतलब है कि बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह पृथ्वी से लगभग 11 गुना बड़ा है। बृहस्पति सबसे तेज गति से अपने अक्ष पर सूर्य का चक्कर लगाने वाला ग्रह है, सूरज की एक परिक्रमा करने में बृहस्पति को 11.86 साल का समय लगता है। इस खगोलीय परिवर्तन से शेयर मार्केट में बढ़त दर्ज की जाएगी और सोने, प्लैटिनम जैसी धातुओं की कीमतों में गिरावट हो सकती है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा