वक्री हैं बृहस्पति, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष। शास्त्रों के अनुसार महर्षि अंगिरा के सबसे ज्ञानी पुत्र ऋषि बृहस्पति थे। महाभारत के आदिपर्व के अनुसार बृहस्पति महर्षि अंगिरा के पुत्र तथा देवताओं के पुरोहित हैं। बता दें कि मौजूदा समय में देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी स्वराशि मीन में वक्री हुए हैं, यानी गुरु ग्रह उल्टी चाल चल रहे हैं। गुरु बीते 29 जुलाई से वक्री हैं और 23 नवम्बर 2022 तक मीन राशि में वक्री रहेंगे। गुरु बृहस्पति के वक्री होने का प्रभाव तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा—

वृष : बृहस्पति देव अपनी राशि से 11वें स्थान में वक्री हुए हैं। वृष राशि वालों के लिये भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आय के नए साधन खुलेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए पैसे व करियर से सम्बन्धित सभी समस्याएं हल होंगी। पेशेवर रूप से जातक का विकास तेजा होगा। धनागम के नये मार्ग प्रशस्त होंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क : गुरु वक्री होने से कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इस राशि वालों के लिए अच्छी खबर है कि इन्हें कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी प्रतीक्षारत मामले में अच्छी ख़बर मिलेगी। कहीं पैसा अटका हुआ है तो धन वापस मिल सकता है। किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने के योग।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा