59 साल बाद ग्रहों का अनोखा और विलक्षण संयोग

ज्योतिष। शस्त्र के अनुसार 24 सितम्बर 2022 को 59 वर्ष बाद अनोखा और विलक्षण संयोग बन रहा है। इस दिन गुरु बृहस्पति और शनि वक्री अवस्था में रहेंगे व शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। धन व ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुक्र कन्या राशि में 24 सितम्बर को रात सवा नौ बजे गोचर होंगे। बता दें, कन्या राशि में ग्रहों के राजा सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। पंडित कामता प्रसाद मिश्र के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के लिये शुक्र का परिवर्तन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा-

वृष : इस दौरान वृष राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। इस राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा के कई योग दिख रहे हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों को कार्य स्थल में काम की वाहवाही मिलेगी।
मिथुन : मिथुन राशि में हंस नाम का राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में अपार सफलता मिलेगा। इसके साथ ही धन लाभ के पूर्ण आसार हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यवसाय में वृद्धि के योग।
कन्या : इस राशि के लिये दुर्लभ संयोग अच्छा साबित होगा। धनागम के नये मार्ग प्रशस्त होंगे। इस राशि में शुक्र के गोचर से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐआसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा।
धनु : इस राशि में नीचभंग, भद्र और हंस नाम के राज योग बन रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की लॉटरी लगने वाली है। व्यापार में कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। हर तरफ सम्मान मिलेगा।
मीन : इस राशि में भद्र और नीचभंग राज योग बन रहा है। जातकों को नौकरी में पदोन्नति होगी। इसके साथ ही इस राशि के जातकों की कुंडली में शनिदेव लाभ भाव की स्थिति में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा