तीन राशियों के लिये उत्तम रहेगा सावन का तीसरा शनिवार
ज्योतिष। 30 जुलाई 2022 को सावन का तीसरा शनिवार है। सावन महीने में शिव के साथ शनिदेव की पूजा अति फलदायी मानी गई है। मान्यता है कि सावन में पड़ने वाले शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है। जिन राशियों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि होती है, उनके काम जीवन में आसानी से हल होते हैं। बता दें कि शनिदेव की तीन प्रिय राशियां हैं-
तुला : इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। शनिदेव की कृपा से तुला राशि के जातकों का जीवन सुख-सुविधाओं भरा रहता है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। तुला राशि वालों को शनिदेव की कृपा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक प्रतिभाशाली माने जाते हैं।
मकर : शनिदेव की विशेष कृपा से मकर राशि वालों को हर काम में सफलता हासिल होती है। मकर राशि के जातकों को परिश्रमी माना जाता है। इस राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहता है। इस राशि के जातक भाग्यशाली माने गए हैं। मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव हैं।
कुम्भ : शनिदेव की दूसरी राशि कुम्भ है। इस राशि पर शनिदेव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को जीवन में कभी पैसों का अभाव नहीं होता है। समाज में मान-सम्मान हासिल होता है। कुम्भ राशि वालों पर शनिदेव की हमेशा कृपादृष्टि बनी रहती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें