31 जुलाई को है हरियाली तीज, महिलाएं करती हैं 16 श्रृंगार

आस्था। इस साल यानि 2022 में हरियाली तीज 31 जुलाई को है। इस बार हरियाली तीज पर शुभ संयोग भी बन रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार कठोर तप के बाद माता पार्वती को 108वें जन्म पर भगवान शंकर ने अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से इस व्रत की शुरुआत हुई। इस दिन जो सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार करके शंकर भगवान और देवी पार्वती की पूजा करती हैं, उनका सुहाग लम्बे समय तक बना रहता है। माना जाता है कि यदि इस दिन लड़कियां व्रत रखें तो उन्‍हें मनपसंद वर मिलता है। इस साल हरियाली तीज पर बेहद शुभ योग रवि योग बन रहा है, इसे पूजा-पाठ, धर्म-कर्म के लिए बहुत शुभ माना जाता है। रवि योग में किए गए काम से मनवांछित फल मिलता है। 31 जुलाई की दोपहर 2:20 बजे से 1 अगस्त की सुबह 6:4 बजे तक रवि योग रहेगा। हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और शिव की पूजा करने के साथ माता पार्वती को श्रृंगार की चीजें अर्पित करना चाहिए। हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व करवा चौथ के बराबर होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन भोजन और जल ग्रहण किए बिना दूसरे दिन स्नान-पूजा के बाद व्रत का पारण करती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा