सावन के दूसरे सोमवार पर शिव की रहेगी विशेष कृपा
आस्था। श्रावण या सावन महीने को बड़ा ही पवित्र माना गया है। सावन के सोमवार शंकर भगवान के सबसे प्रिय दिन माने जाते हैं। सावन का पहला सोमवार बीते 18 जुलाई को था। पहले सोमवार के दिन उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में काफी उल्लास देखने को मिला था। वहीं ज्योतिष के अनुसार 25 जुलाई 2022 को सावन का दूसरा सोमवार पड़ेगा। इस दिन श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि रहेगी, विशेष बात यह है कि इस दिन कामिका एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। शंकर भगवान की विशेष कृपा से श्रावण सोमवार का दिन तीन राशियों के लिए विशेष होने वाला है। बीते 14 जुलाई से शुरू हुआ सावन का महीना 12 अगस्त तक रहेगा। गौरतलब है कि 25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार काफी खास रहेगा, क्योंकि इस दिन प्रदोष व्रत, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और धुव्र योग बन रहा है। ऐसे में कई राशियों पर भगवान शंकर की विशेष कृपा रहेगी-
मेष राशि वालों के लिये सावन का दूसरा सोमवार विशेष फलदायी रहेगा। जातक के कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के लिये अनुकूल समय रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के के लिए सावन का सोमवार काफी शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, धनागम के आसार।
वृश्चिक राशि के जातकों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, व्यापार व व्यवसाय अच्छा चलेगा।
मीन राशि के जातकों पर भगवान शंकर की विशेष कृपा रहेगी। जीवन में कई खुशियां एक साथ दरवाजा खटखटा सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। पुत्र प्राप्ति व धनलाभ के योग।
बता दें कि श्रावण सोमवार का व्रत रखने के लिए सुबह उठने के बाद स्नान-ध्यान करें। यदि सम्भव हो तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान शिव का ध्यान करें। ध्यान रहे कि भगवान शिव की पूजा कभी काले वस्त्र पहनकर न करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें