आखिर कौन हैं तीन शक्तिशाली राशियां!


ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और इन्हीं राशियों के आधार पर भविष्यफल निकाला जाता है। इन बारहों राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं जो सबसे अधिक शक्तिशाली राशियां हैं-


मेष : इस राशि के स्वामी मंगल हैं, मेष राशि के जातक पर भगवान भोलेनाथ बहुत मेहरबान रहते हैं। मेष राशि के जातक तेजी से काम करने वाले, आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं। राशि चक्र की प्रथम राशि होने के कारण ये शिशु की तरह मासूम होते हैं। इनका प्रतीक मेढ़ा होता है, जो निडर और साहसी होता है। इस राशि के जातक हमेशा अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। इस राशि के जातक मिलनसार होते हैं और बेहद ताकतवर होते हैं।


सिंह : शास्त्रों में जिस तरह ग्रहों का राजा सूर्य को माना है उसी तरह सिंह राशि के जातक भी राजा से कम नहीं होते। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। ये साहसी, दृढ़-निश्चयी और शाही अंदाज वाले होते हैं। वहीं सिंह राशि की लड़कियां सुंदर और आस्‍थवान होती हैं। ऐसी लड़कियों के जीवन में पैसा और करियर अहम होता है। इनकी मांगें कभी पूरी नहीं होती है। जल्‍द सच्‍चे प्‍यार में पड़ती नहीं हैं। सिंह राशि के जातकों से लोग जल्द प्रभावित हो जाते हैं। सिंह राशि की ताकत ही उनकी पहचान है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक बहुत ताकतवर माने जाते हैं। इस राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातक खुले दिल से खर्च करने वाले होते हैं। तुला, धनु तथा मेष राशि के साथ वृश्चिक उदासीन रहता है और वृष राशि के साथ उसका विरोधी आकर्षण होता है। वृश्चिक राशि के जातकों का दृष्टिकोण बहुत तेज होता है। ये हर परेशानी को भांप लेते हैं। इनकी ये विशेषता इन्हें परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। बलशाली होने की वजह से किसी कार्य से घबराते नहीं हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा