मोती धारण करने से बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

 

ज्योतिष। रत्न शास्त्र  के अनुसार, मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए मोती काफी अच्छा माना जाता है। मोती रत्न चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह होता है। मन को स्थिर, शांत और नकारात्मकता को खत्म करने के लिए मोती जरूर पहनना चाहिए। मोती धारण करने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। बता दें कि किसी की कुंडली में चंद्रमा नीच का हो तो मोती धारण नहीं करना चाहिए। मोती पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। वहीं जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है, उन्हें मन शांत करने के लिए जरूर मोती धारण करना चाहिए। 

मोती को चांदी की अंगूठी में हाथ की सबसे छोटी अंगुली में शुक्ल पक्ष के सोमवार को रात में पहनना चाहिए। रात के समय मोती धारण करने से उसकी शक्तियां बढ़ जाती हैं। इसके अलावा मोती को पूर्णिमा की रात को भी पहना जा सकता है। मोती की अंगूठी को पंचामृत में डूबाकर गंगाजल से धोकर साफ करने के बाद ही धारण करें। मालूम हो कि मोती रत्न गोल और सफेद रंग का होता है। कई जगहों पर यह हल्के गुलाबी रंग का भी पाया जाता है। मोती समुद्र में सीपियों से प्राप्त किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा