धन समृद्धि के लिए शुभ फलदायी माना जाता है 'गुरु पुष्य योग'

ज्योतिष। शास्त्रों में बृहस्पति को पुष्य नक्षत्र का स्वामी माना गया है। ऐसे में इस नक्षत्र की शुरुआत गुरुवार को हो रही है, जिससे 'गुरु पुष्य योग' बना रहा है। यह गुरु पुष्य योग श्रावण अमावस्या को बन रहा है जो कि लोगों को धार्मिक और आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। गुरु पुष्य का योग सभी कार्यों के लिए अति शुभ होता है। इस दिन लक्ष्मी व ज्ञान प्राप्ति के लिए साधक श्रीयंत्र का पूजन और मंत्र की सिद्धि करते हैं। पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण खरीदने का प्रचलन इसलिए है, क्योंकि इसे शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में माना जाता है और पुष्य नक्षत्र पर इसकी खरीदी अत्यधिक शुभ होती है। इस नक्षत्र में वाहन, भवन, भूमि और बहीखाते खरीदना भी शुभ होता है। 27 नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र है पुष्य। सभी नक्षत्रों में इस नक्षत्र को सबसे अच्छा माना जाता है। सभी नए सामान की खरीदारी, सोना, चांदी की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे पवित्र इसलिये माना जाता है क्योंकि चंद्रमा धन के देवता हैं, चंद्र कर्क राशि में स्वराशिगत माना जाता है। बारह राशियों में एकमात्र कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और पुष्य नक्षत्र के सभी चरणों के दौरान ही चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होता है। 

इसके अलावा चंद्रमा अन्य किसी राशि का स्वामी नहीं है। इसलिए पुष्य नक्षत्र को धन के लिए अत्यन्त पवित्र माना जाता है। बता दें कि जब भी पुष्य नक्षत्र रविवार या गुरुवार को आता है तो यह बहुत ही शुभ फलदायी होता है।इस बार 28 जुलाई को पुष्य नक्षत्र बन रहा है, जो 29 तारीख में भी कुछ समय तक रहेगा। साथ ही इस दिन गुरु ग्रह अपनी चाल बदलना शुरू करेंगे और वो मीन राशि में वक्री होना शुरू कर देंगे। इसी दिन हरियाली अमावस्या भी रहेगी। अमावस्या तिथि की शुरूआत 27 जुलाई, बुधवार को रात 9 बजकर 11 मिनट से हो रही है, वहीं अमावस्या तिथि की समाप्ति 28 जुलाई, गुरुवार को रात 11 बजकर 24 मिनट पर हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरियाली अमावस्या का व्रत 28 जुलाई को रखा जाएगा। इसीलिये 28 जुलाई 2022 को बहुत ही अनोखा और दुर्लभ संयोग है। 'गुरु पुष्य योग' धन समृद्धि के लिए शुभ योग माना जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा