त्वचा निखारने में कारगर है आलू

जीवनशैली : सब्जियों का राजा आलू आयरन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन से भऱपूर होता है। सेेहत के साथ आलू स्किन में भी फायदेंमंद है।
— एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट तैयार करें। इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाएं। तैयार हुए पेस्ट को करीब आधे धंटे के लिए रख दें। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। यह आपकी स्किन को तरोताजा कर स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।
— आधे आलू को छिलकर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्‍स करके अपने चेहरे और गर्दन में कॉटन की मदद से लगा लें। फिर 20 मिनट के बाद इसे धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर फर्क दिखने लगेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष