दीपावली पर बनायें सुंदर रंगोली
जीवनशैली : इस वर्ष यानि दीपावली 27 अक्टूबर 2019 को पड़ रही है। देश में दीपावली उत्साह से मनायी जाती है। दीपावली पर लोग दीप पूजन करते हैं और तरह—तरह की रंगोली बनाते हैं। दीपावली पर अपने घर को ताजे-फूलों और फूल मालाओं से सजाएं और पारम्परिक लटकन भी आप अपने घर के लिए ला सकते हैं। क्योंकि यह कांच, कड़े, मोतियों और सीप्स से बनी हो सकती हैं। इसी के साथ आप अपनी पसंद के डिजाइन ले सकते हैं और आप चाहे तो राजस्थानी और गुजराती लटकने भी लगा सकते हैं क्योंकि ये कहीं अधिक कलरफुल होती हैं। इसी के साथ घर के लिए बंदरवाल जरूर खरीदें या आम के पत्तों से बनाएं। आजकल घरों की सजावट के लिए पेटिंग सबसे तरीका है। आप घर पर भी पेटिंग बना सकते हैं। अगर आप घर के कामकाजों में व्यस्त रहते हैं तो आप बाजार से भी पेटिंग ला सकते हैं। इसके अलावा आप गुलदस्ते लगा सकते हैं। अगर आपके घर में गमलों में पौधें लग रहे हैं तो आप उन पर लाइट या कलर पेंट करके घर को सजा सकते हैं। वहीं दीपावली पर घर में सबसे जरूरी है—रोशनी की सजावट। वहीं दूसरी ओर ऐसी मान्यता है कि दीपावली पर्व पर रंगोली बनाना बहुत शुभ होता है। रंगोली कई तरह की बनाई जाती है, इसे सजावट करने वालों से सीखा जा सकता है। हालांकि बाजार में बने-बनाएं रंगोली स्टीकर मिलते हैं लेकिन रंगोली कलर्स और लकड़ी के बुरादे या मोटे अनाज से बने तो पवित्र मानी जाती है और ऐसी रंगोली मन को खूब लुभाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें