अबकी बार दीपावली पर बनाएं फूलों की रंगोली, ईको फ्रेंडली

 जीवनशैली : दीपावली के दिन रंग-बिरंगे रंगों और फूलों से बनी रंगोली मां लक्ष्मी के स्वागत में बनाई जाती है। रंगोली के कलर्स बनाने में भी कैमिकल्स का यूज होता है। अगर आपके पास नैचरल रंगों से रंगोली बनाने का विकल्प मौजूद नहीं है तो पर्यावण की सुरक्षा और टाइम की बचत के लिए आप फ्लॉवर रंगोली बना सकती हैं। मोरपंख स्टाइल में फ्लॉवर रंगोली बनाकर आप उसे बीच में दीये रखकर सजा सकती हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आपको दो से तीन तरह के फूल और हरे रंग के लिए छोटी पत्तियों की जरूरत होती है। आप चाहें तो अशोक वृक्ष की पत्तियों को छोटा-छोटा काटकर भी यूज कर सकती हैं। आप रंगोली कलर्स के साथ फ्लॉवर्स का कॉम्बिनेशन करके भी रंगोली बना सकती हैं। यहां दिए गए डिजाइन में कलर्स, फ्लॉवर्स और दीयों का बहुत प्यारा कॉम्बिनेशन दिखाया गया है। आप इससे आइडिया ले सकती हैं और अपने रंगोली कलर्स के हिसाब से किसी दूसरे रंग के फूलों का चुनाव भी कर सकती हैं।
गोलाकार रंगोली का डिजाइन हमेशा अच्छा लगता है। सिंपल और सुंदर दिखता है वहीं इसे बनाना भी अन्य डिजाइंस की तुलना में आसान रहता है। आप इस तरह से फूल और पत्तियों की मदद से खूबसूरत रंगोली भी बना सकती हैं। बेहद आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन है यह। इसे बनाने में दो अलग-अलग रंग के गेंदे के फूलों और गुलाब की पत्तियों और अशोक के पत्तों का उपयोग किया गया है। मात्र 20 से 25 मिनट में आप इस रंगोली डिजाइन को तैयार कर सकती हैं। खास बात यह है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे छोटा या बड़ा बना सकती हैं। यह हर साइज में अच्छा लगता है।इस रंगोली को बनाना बेहद आसान है। अगर फूलों को सही तरीके से व्यवस्थित किया जाए तो इसे बनाने में मात्र 10 मिनट का समय लगेगा और यह सुंदर भी बहुत लगेगी। इसके लिए बीच में एक प्लेट को उल्टा करके रखें और उसके चारों तरफ आम के पत्ते रखें, फिर इन पत्तों के ऊपर गेंदे के फूल सही तरीके से अजेस्ट करें। बस आपकी रंगोली तैयार है। रात के समय प्लेट के इस हिस्से पर दीया जलाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष