8 दिसम्बर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मालामाल होंगे तीन राशियों के लोग

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार 8 दिसंबर 2021 को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे, यहां 30 दिसम्बर 2021 तक रहेंगे शुक्र। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शोहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। 8 दिसम्बर से तीन राशियो के अच्छे दिन शुरू होंगे, धनलाभ के प्रबल आसार हैं।
मेष : इस राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
वृष : इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जातक आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
कन्या : कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। गोचर काल में अचानक धन लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, नौकरी में तरक्की मिलने के आसार हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा