वृष राशि वालों के लिये अनुकूल रहेगा '2022'

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार वृष राशि के छात्रों के लिए साल 2022 बेहद अनुकूल रहने वाला है. छात्रों की अपने शिक्षाविदों में रुचि और ध्यान में वृद्धि होगी. साथ ही इस राशि के कुछ छात्र उच्च शिक्षा का सपना भी साकार करने में कामयाब होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अप्रैल के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत में भी सही सुधार आएगा और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर ​वृष राशि वालों के लिये 2022 सामान्य फल देने वाला है। 16 जनवरी 2022 को मंगल का धनु राशि में गोचर अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। इस भाव को आयु भाव भी कहते हैं। मंगल का यह गोचर भाग्य का साथ देने वाला है। 2022 में आप जीवन में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। जनवरी से जून के दौरान छात्र अपनी शिक्षा में शुभ फल प्राप्त करेंगे। मंगल उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर बनाएगी। 2022 में करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, इस राशि के जातक तरक्की कर सकेंगे। शनि आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य भाव में उपस्थित रहेंगे, यह स्थिति आपकी आय में वृद्धि करेगी। अप्रैल महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। धन और सम्पत्ति जुटाने में बाधाएं दूर होंगी। अगस्त में सूर्य और बुध ग्रह का सिंह राशि में एक साथ संयोग बन रहा है यह आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुधादित्य योग का निर्माण करेगा, जिससे आर्थिक तंगी दूर हो सकेगी। 2022 के नवम्बर माह में बृहस्पति राशि से एकादश भाव में विराजमान होंगे, यह स्थिति इच्छाओं की पूर्ति के लिए ख़र्च की ओर प्रेरित करेगी। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक की अवधि में, आपके आंगन में खुशियों का आगमन होगा। वर्ष के अंतिम तीन महीनों में यानि अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर महीने में संतान सुख मिल सकता है। बुध का नवम भाव यानि भाग्य भाव में गोचर आपके सम्बन्धों में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करने वाला है। वृष लग्न का भाग्योदय कब होता है। भाग्योदय 25, 28, 36 और 42 वर्ष की आयु में वृष राशि का भाग्योदय होता है। वृष एक सांसारिक राशि है और इस राशि के जातक स्वतंत्र, मेहनती, परिश्रमी और रचनात्मक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा