कन्या राशि वालों को '2022' में आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के कारक ग्रह बुध हैं। कन्या राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। कन्या राशि की महिला स्वतंत्र होती है और अपने सामान के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से नफरत करती है, वो अपना ख्याल अच्छी तरह से रखती है और समय पर सब कुछ करती है ताकि उसे कभी भी काम न होने की चिंता न हो। कन्या राशि की महिला को चीजों को व्यवस्थित करना और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखना पसंद होता है। जनवरी 2022 में मंगल का धनु राशि में गोचर चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। जिससे आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए, जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि में राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ प्राप्त करने और सफलता अर्जित करने में सक्षम होंगे। अप्रैल, जून और सितम्बर का महीना सेहत के मामले में आपको प्रतिकूल फल देगा। इस दौरान छोटी से छोटी समस्या होने पर भी किसी अच्छे डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी जाती है। अधिक कन्या राशि के छात्रों के लिए शुभ सिद्ध होगी, क्योंकि इस दौरान छात्र अपना उत्तम प्रदर्शन देते हुए कामयाबी पा सकेंगे। कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ, आय के नए स्रोत व संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बनेगी। अप्रैल के अंत में शनि मकर से अपनी ही राशि कुंभ राशि में प्रस्थान करेंगे। इससे आपका रोग व संघर्षों का भाव सक्रिय होगा, परिणामस्वरूप पारिवारिक जीवन में समस्या आने की आशंका बनेगी। बुध का तुला राशि में गोचर प्रेम संबंधों में सकारात्मकता लाएगा। इस साल लव लाइफ में मजबूती और रोमांस की वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों को भी इस साल 2022 में अपने दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। जनवरी से अप्रैल के बीच का समय आपके लिए थोड़ा कष्टदायक सिद्ध करेगा। 11 सितंबर से दिसंबर के तक ग्रहों की शुभ स्थिति आपके दांपत्य जीवन में अनुकूलता के संकेत दे रही है। वहीं सिंह आमतौर पर कन्या राशि वालों को दुश्मन बनाते हैं। सिंह को अक्सर बहुत सी बातें छिपाने की आदत होती है और वे कन्या राशि वालों को कभी भी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताते हैं जो उन्हें क्रोधित करता है। साथ ही, सिंह कन्या राशि वालों के लिए उनके द्वारा नियंत्रित करना कठिन और असम्भव भी बना देते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें