कर्क राशि वालों के लिए शानदार और सकारात्मक रहेगा '2022'
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। कर्क राशि बारहों राशियों में चौथा चिन्ह है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग, अपने घरों, अपनी जड़ों, अपने घोंसले से बहुत प्यार करते हैं। पूरी राशि का सबसे ज्यादा सहानुभूति रखने वाला चिन्ह कर्क है, इसका प्रतीक केकड़ा है। 2022 की शुरुआत में जातक की राशि के सप्तम भाव में उपस्थित शनि कष्ट देने वाला है। इस दौरान आर्थिक तंगी से दो-चार हो सकते हैं। शनि की स्थिति दाम्पत्य जीवन में भी प्रतिकूल फल दे सकती है। तनाव में भी वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे जातकों को भी समस्या आएगी। पार्टनर के संबंधों में कड़वाहट आएगी, जिसका नकारात्मक असर कारोबार पर होगा। अप्रैल माह के अंत में शनि कुम्भ राशि में फिर से विराजमान हो जाएंगे। सीधे-सीधे अष्टम भाव प्रभावित होगा। आर्थिक जीवन बेहतर होगा और विभिन्न माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर कई सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का कार्य करेगा। मंगल जातक को स्वास्थ्य समस्याएं भी देंगे। 13 अप्रैल के बाद गुरु मीन राशि में गोचर करेंगे, ये गोचर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभकारी परिणाम देगा। वैवाहिक जीवन में शांति आएगी। छात्र भी अपार सफलता अर्जित कर सकेंगे। अप्रैल में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होगा, जिससे जातक के जीवन में भी कई तरह की लहरें आएंगी। 2022 में अप्रैल से अगस्त तक का समय कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार और सकारात्मक रहने वाला है। इस वर्ष राहु मेष राशि में गोचर करते हुए, जातक को शुभ परिणाम देंगे। राहु की कृपा से कर्क राशि के जातक रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जून-जुलाई के बीच मंगल का मेष राशि में प्रवेश शादीशुदा जातकों के लिए शुभ सिद्ध होगा। हर विपरीत परिस्थितियों को दूर कर आप रिश्ते में मधुरता लाने में सफल रहेंगे। कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष यानि 2022 में अप्रैल से सितंबर तक गुरु की शुभ स्थिति के कारण जीवनसाथी से मुलाक़ात का अवसर मिलेगा। वर्ष 2022 में कर्क राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का मीन राशि में गोचर बेहद ही फायदेमंद रहने वाला है। हालांकि उससे पहले, वर्ष की शुरुआत में, जब बृहस्पति कुम्भ राशि में गोचर करेगा, तो जातक को हर जगह मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 2022 में बृहस्पति के मीन राशि में गोचर के साथ, जातक अपनी सीमा को पार करके बाहरी दुनिया के लिए अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम होंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें