सिंह राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा '2022'

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार सिंह राशि बारहों राशियों में पांचवीं राशि है, जो कि पूर्व दिशा की द्योतक है। सिह राशि का चिन्ह शेर होता है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और इस राशि का सम्बन्ध अग्नि तत्व है। इसके अन्तर्गत पूर्वा फ़ाल्गुनी के चारों चरण, मघा नक्षत्र के चारों चरण और उत्तरा फ़ाल्गुनी का पहला चरण आता है। यह बेहद शक्तिशाली है। 2022 में सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी से, मंगल जातक की राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं। 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी। अप्रैल के बाद, राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने सम्बन्ध बेहतर करने में मदद करेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो साल के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अप्रैल माह के बाद, गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुनः लौट सकेगा। जून और अगस्त माह में विशेष सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी। 10 अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल का वृष राशि में गोचर रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा। सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रैल से लेकर मई के बीच, कई ग्रहों का फेरबदल होगा। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है। सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व बेहद शानदार होता है। इनका व्यक्तित्व इनकी राशि के प्रतीक निशान शेर के समान होता है। यही कारण है कि इन्हें भीड़ में भी आसानी से पहचाना जा सकता है। सामान्यत: जातक का कद लम्बा होता है। समाज में अपनी उपस्थिति दर्शा देते हैं। सिंह राशि के जातकों के चेहरे पर एक विशेष आभा होती है। किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। स्वभाव से उत्साही, निर्भयी, क्रोधी, वीर, स्वतन्त्र होते हैं, सिंह राशि के जातकों पर नेतृत्व करने की प्रबल क्षमता होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा