'2022' में अनुकूल वर्ष का आनंद लेंगे मिथुन राशि के लोग
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों का नया साल यानि 2022 प्रेम संबंधों के मामले में अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि के सिंगल जातकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि जिन्होंने अभी तक परिवार शुरू नहीं किया है, उन्हें साल 2022 में सच्चे प्यार से मिलने की प्रबल सम्भावना है। मिथुन राशि के लोग 2022 में एक अनुकूल वर्ष का आनंद लेंगे। वर्ष के पहले भाग के दौरान, बृहस्पति और मंगल जातक को अपने उपक्रमों में सफल होने में मदद करेंगे। वहीं शनि कर्मों को संयम का भाव प्रदान करेगा। मिथुन राशि के लोग 2023 में अपने जीवन में काफी बदलाव लाने की अपेक्षा कर सकते हैं। 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता लाएगा। 17 अप्रैल से लेकर जून तक 3 मुख्य ग्रहों (मंगल, शुक्र और बृहस्पति) का साथ होना वैवाहिक जीवन में समस्या का कारण बनेगा। 2022 में मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक शनि मकर राशि में हैं। यह स्थिति आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। शनि देव सेहत पर असर डाल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण व सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कई अन्य ग्रहों का प्रभाव भी स्वास्थ्य समस्या पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। अप्रैल के बाद राहु का गोचर राशि के एकादश भाव में होगा, जिसे हम लाभ भाव कहते हैं। राहु की उपस्थिति राहत देगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच गुरु की स्थिति विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मिथुन राशि के छात्रों को इच्छानुसार परिणाम प्राप्ति के लिए अभी कुछ और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। शनि की स्थिति आर्थिक जीवन को चमकदार बना देगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातक मई से अगस्त तक मंगल ग्रह आपको शुभ परिणाम देंगे। कार्यस्थल पर शत्रु सक्रिय होंगे, सावधान रहें। प्रेमी जातकों को इस वर्ष बृहस्पति की कृपा से प्रेम विवाह का अवसर मिलेगा। सितम्बर तक की अवधि लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगी। 2022 के अंतिम 3 महीनों (अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर) में जातक को प्रेम सम्बन्ध के प्रति सचेत रहना होगा, मंगल आक्रामक बना सकता है। बता दें कि सिंह एक अग्नि राशि है, जो मिथुन राशि के जातकों के लिए सबसे उपयुक्त साबित होते हैं। सिंह राशि के जातक वास्तव में मिथुन राशि के सच्चे साथी बनकर उभरते हैं क्योंकि उनकी उग्र ऊर्जा रिश्ते में उत्साह लाती है। मिथुन राशि के जातक के लिए कन्या, तुला और कुम्भ सबसे अच्छी मित्र राशियां हैं जबकि, मेष, कर्क, वृश्चिक शत्रु राशियां हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें