तुला, मकर व कुम्भ राशि पर शनि की रहती है विशेष कृपा

ज्योतिष। शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या के दिन हुआ था। कथा के अनुसार भगवान शनिदेव का जन्म ऋषि कश्यप के अभिभावकत्व यज्ञ से हुआ माना जाता है। लेकिन स्कंदपुराण के काशीखंड अनुसार शनि भगवान के पिता सूर्य और माता का नाम छाया है। शनि की तीन राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहती है।
तुला राशि : शुक्र शनि के मित्र ग्रह हैं और तुला राशि के स्‍वामी शुक्र हैं।  इस राशि के जातक न्‍याय पसंद, कर्मठ, ईमानदार और मेहनती होते हैं। इसके चलते शनि तुला राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं।
मकर राशि : इस राशि के स्‍वामी हैं शनि। शनि के प्रभाव के कारण मकर राशि के जातक मेहनती, ईमानदार और जरूरतमंदों की सेवा करने वाले होते हैं। अपने इन गुणों के कारण मकर राशि के जातकों को खूब मान-सम्‍मान मिलता है।
कुम्भ राशि : शनि देव कुम्भ राशि के भी स्वामी हैं। इस राशि के जातक गरीबों और असहायों की मदद करने के लिए, उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इस राशि के जातक अपने जीवन में खूब नाम कमाते हैं व प्रतिष्ठा पाते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

अपना सुधार यानि परिवार का सुधार