प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असमवासियों को दी शुभकामनायें

विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के केएएसी कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर असमवासियों की सराहना की। केएएसी चुनाव के परिणाम में भाजपा की भारी जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केएएसी चुनाव परिणाम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि असम के लोग पार्टी पर विश्वास कर रहे हैं। असम में हुए कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव का रिजल्ट बीते रविवार को घोषित किया गया था। इस चुनाव में भाजपा की भारी जीत देखने को मिली। केएएसी चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की और कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी असफल रही। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कार्बी आंगलोंग के चुनाव परिणाम ऐतिहासिक है। मैं लोगों को लगातार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और लोगों को इस बात का आश्वासन देना चाहता हूं कि हम असम के विकास में लगातार काम करते रहेंगे। असम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के किए गए प्रयास सराहनीय हैं। इस जीत के लिए उन्हें भी बधाई देना चाहता हूं। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विश्वास के विजन की बड़ी जीत बताया था। अपने किए गए ट्वीट में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि लगातार दूसरी बार केएएसी चुनाव में असम बीजेपी के ऐतिहासिक जनादेश मिला है, जिसके लिए कार्बी आंगलोंग के लोगों को नमन करता हूं। इसके अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी कार्बी आंगलोंग के चुनाव के परिणाम आने पर भाजपाइयों को बधाई दी। बीते आठ जून को असम के कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के 26 सीटों पर चुनाव का आयोजन किया गया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की। असम में इस तरह की जीत से भाजपा का हौंसला और बढ़ा है और कहीं न कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी भूमिका मानी जाएगी इस जीत में, क्योंकि दिन-ब-दिन नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश, विदेश में बढ़ती ही जा रही है। महिलायें जिस तरह हर क्षेत्र में नित नये कीर्तिमान रच रही हैं, वहीं विश्व में भारत की साख बढ़ी है। नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के आठ साल बीते मई महीने में पूरे किये हैं। पिछले 8 साल में ये कहा जाता सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, तीन तलाक पर बैन व पीएम आवास योजना के तहत घर का मालिकाना हक महिलाओं को दिये जाने से लेकर मुद्रा योजना तक इसके कई मिसाल हैं। प्रधानमंत्री मोदी का महिला सशक्तिकरण पर दिया गया वक्तव्य काफी सराहनीय है। उन्होंने अपने मन की बात कार्यक्रम में तमिलनाडु के तंजवूर डॉल का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने अपने इस सम्बोधन से जहां एक तरफ देश की आधी आबादी का मनोबल बढ़ाया, वहीं महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने को प्रेरित भी किया। देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतीकात्मक रूप से दिए अपने संदेश में कहा कि तंजवूर डॉल जितनी खूबसूरत है, महिला सशक्तिकरण की यह कहानी भी उतनी ही खूबसूरती से लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि तंजवूर में इन महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टोर और कियोस्क चलाए जा रहे हैं, जिससे कई गरीब परिवारों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नरेंद्रमोदीडॉटइन वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न लेखों का विवरण साझा किया है जिसमें नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने MyGov का एक ट्वीट थ्रेड भी साझा किया है, जिसमें महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में जानकारी दी गई है। "महिलाओं के और भी अधिक सशक्तिकरण के लिए एक नया प्रतिमान कैसे बनाया जाता है, इस पर आपको इन लेखों को पढ़ने में मजा आएगा। इन प्रयासों में विविध क्षेत्रों को शामिल किया गया है और महिलाओं के लिए अधिक सम्मान के साथ–साथ अवसर भी सुनिश्चित किए गए हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा