44 दिन तक चार राशियों पर रहेगी 'मंगल' की विशेष कृपा, जातक होंगे मालामाल


ज्योतिष। लाल ग्रह यानि 'मंगल' 27 जून 2022 को स्वयं की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में मंगल 10 अगस्त 2022 तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान चार राशि के जातकों को विशेष धन लाभ होने वाला है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हमारे सौरमंडल में मंगल सूर्य से 14.2 करोड़ मील दूर स्थित है। धरती सूर्य से 9.3 करोड़ मील की दूरी पर है। ज्ञात हो कि मंगल का मेष और वृश्चिक राशि पर आधिपत्य है।

मेष : इस राशि के जातक इस दौरान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मंगल का ये गोचर नौकरीपेशा के लिए भी लाभकारी है। कार्यस्थल पर काम की तारीफ होगी। इस अवधि यानि 27 जून से 10 अगस्त तक में करियर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए गोचर भी लाभकारी रहने वाला है। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। नई नौकरी के लिये नये रास्ते खुलेंगे।

सिंह : इस राशि के जातकों को एक नहीं, कई स्रोतों से धन की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए अनुकूल समय। 

तुला : इस राशि के जातकों को व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलेगा। करियर के लिए अच्छा समय, आमदनी के साथ नौकरी में भी तरक्की मिलेगी।

बता दें कि मंगल सूर्य का पूरा चक्कर 687 दिनों में लगाता है। कंपकंपा देने वाली ठंड, धूल भरी आंधी, बवंडर, पृथ्वी के मुकाबले मंगल पर कहीं ज़्यादा है। माना जाता है कि जीवन के लिए मंगल की भौगोलिक स्थिति काफ़ी अच्छी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा