रविवार को सूर्य पूजन से सुंदर और पुष्ट बनता है शरीर

ज्योतिष : भारतीय समाज में स्वास्थ्य पर शुरू से ही ध्यान दिया जाता रहा है। पुराणों में भी वर्णित है कि सूर्य देव की पूजा करने से शारीरिक सुंदरता में निखार आता है। पुराणों के अनुसार रविवार की प्रकृति ध्रुव है। रविवार सूर्य का दिन होता है। यह भगवान विष्णु का दिन भी है। हिन्दू धर्म में इसे सर्वश्रेष्ठ वार माना गया है। अच्छा स्वास्थ्य व तेजस्विता पाने के लिए रविवार के दिन उपवास रखना चाहिए।
रविवार के दिन क्या कार्य करना उत्तम रहेगा—
—  रविवार को भृकुटी पर लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं।
—  रविवार अच्छे-अच्छे पकवान खाने के लिए उत्तम दिन है।
—  इस दिन पूर्व, उत्तर और अग्निकोण में यात्रा कर सकते हैं।
—  यह दिन गृहप्रवेश की दृष्टि से भी उचित है।
—  इस दिन सोना, तांबा खरीद सकते हैं या धारण कर सकते हैं।
—  इस दिन अग्नि या बिजली के सामान भी खरीद सकते हैं।
रविवार को क्या कार्य करना वर्जित है—
—  रविवार के दिन पश्चिम और वायव्य दिशा में यात्रा न करें। इस दिन नमक खाने से बचना चाहिए, इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा