अक्षय तृतीया पर मथुरा में एक बार 24 अवतारों के दर्शन

धर्म : अक्षय तृतीया पर मथुरा में प्राचीन केशवदेव मंदिर मल्लपुरा में ठाकुर के वर्ष में एक बार 24 अवतारों के दर्शन होते हैं। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सोहनलाल कातिब हैं। अक्षय तृतीया मंगलवार को है और इस दिन ठाकुर को चन्दन स्नान कराया जाता है। सत्तू का भोग लगाया जाता है। इस दिन सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम चार बजे से रात साढ़े नौ बजे तक ठाकुर के सर्वांग दर्शन चंदन लेपन के साथ होते हैं। मथुरा के मशहूर द्वारिकाधीश मंदिर में तो इस दिन से एक प्रकार से ठाकुर की गर्मी की सेवा शुरू हो जाती है। मंदिर के मुखिया सुदेर के अनुसार इस दिन से मंदिर में फुहार, पंखे, यमुना, नौका लीला, कुज्जा यानी ठाकुर को सुराही में पानी देना शुरू हो जाता है। इस दिन ठाकुर के सर्वांग पर चंदन लेप किया जाता है और इसी दिन से रायबेल के फूलबंगला भक्त की श्रद्धा के अनुरूप शुरू होते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा