संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कभी नहीं बुझती धन की प्यास

चित्र
विचार। पैसे का आकर्षण दिनों दिन बढ़ता ही जाता है। जिसने जीवन में पैसे को प्रधानता दी है, वह कभी भी सन्तोष-शान्ति का अनुभव नहीं कर सकेगा। महर्षि व्यास ने कहा है-धन की प्यास कभी नहीं बुझती उसकी ओर से मुँह मोड़ लेने में ही परम सुख है। पैसा दिन-रात जब मनुष्य को बचाता है तो उसका खाना, पीना, सोना हराम हो जाता है। यद्यपि धन जीवन की विविध आवश्यकताओं की पूर्ति का एक साधन है। इसका अर्जन भी करना चाहिए और उपयोग भी। तथापि पैसे को सर्वोपरि महत्व देना समाज के लिये बहुत घातक है। कल्पना कीजिए उस समाज की जहाँ पैसे को ही सर्वोपरि स्थान दिया जाता है। क्या उसके सदस्य कोल्हू के बैल की तरह पैसे के इर्द-गिर्द चक्कर काटते नहीं मिलेंगे? क्या पैसे के लिए एक दूसरे पर छीना झपटी करते हुए नहीं देखा जायेगा। उन्हें एक दूसरे के लिए प्रेम, सहानुभूति, आत्मीयता की जगह उसमें स्वार्थ, डाह, सूखापन का व्यवहार न होगा। सचमुच “पैसे की कसौटी पर आत्मिक नाते की कौन कहे, शारीरिक खून का नाता तक टूट जाता है।” पैसा समाज के मधुर सम्बन्धों में एक कठोर, निर्मम, दीवार बन जाता है। हमें जो धन मिलता है उसे बढ़ाने में कई गुना करने में लगना पड...

ईश्वर है या नहीं?

चित्र
विचार। अनीश्वरवादी विचारधारा के तर्कों का परीक्षण किया जाय और यह देखा जाय कि उनके कथन में कुछ सार भी है या नहीं? अनीश्वरवादियों का कथन है कि प्रकृति के जड़ परमाणु अपने आप अपनी धुरी पर घूमते हैं, बदलते और हलचल करते हैं, उसी से सृष्टि का क्रम चलता है तथा प्राणियों की उत्पत्ति होती है। ईश्वर की इसमें कुछ भी आवश्यकता नहीं है। इस कथन पर विचार करते हुए हमें देखना होगा कि क्या चेतन की प्रेरणा बिना जड़ पदार्थों में एक क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित गति-विधि निरन्तर चलते रहना सम्भव हो सकता है? देखते हैं कि कोई रेल, मोटर, जहाज, मशीन, अस्त्र आदि कितना ही महत्वपूर्ण एवं शक्ति शाली क्यों न हो, उसे चलाने के लिए चालक की बुद्धि ही काम करती है। राकेट से लेकर उपग्रह तक स्वचालित यन्त्र तभी अपनी सक्रियता जारी रख पाते हैं, जब रेडियो सक्रियता के माध्यम से मनुष्य उन्हें किसी दिशा विशेष में चलाते हैं। चालक के अभाव में अपनी इच्छा और शक्ति से यदि वस्तुएँ अपने आप ही चलने और काम करने लगें तो फिर उन्हें जड़ ही क्यों कहा जाय? मशीन से सम्बन्धित जितनी भी वस्तुएँ हैं वे सभी चालक की अपेक्षा रखती हैं। संचालन करने एवं प्रयोग ...

'संघ' के स्वयंसेवकों का 'दंड प्रहार'

चित्र
जानकारी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रत्येक माह की 16 तारीख को स्वयंसेवक दंड प्रहार दिवस के रूप में मनाते हैं और हर 16 दिसम्बर को दंड महाप्रहार दिवस मनाते हैं। दंड प्रहार लगाने के पीछे अनेक उद्देश्य कार्य करते हैं। दंड अर्थात लाठी, प्रहार भांजना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माह के प्रत्येक 16 तारीख को दंड प्रहार दिवस के रूप में लाठी का विधिवत प्रयोग करते हैं। वह दंड प्रहार लगाकर अपने शारीरिक क्षमता का आकलन करते हैं। अपनी रक्षा लाठी के माध्यम से करने का अभ्यास करते हैं। लाठी एक ऐसा माध्यम है, जिसके कुशल प्रयोग से ढेरों दुश्मनों को परास्त कर सकते हैं। उनका सामना सीमित संसाधनों के साथ भी किया जा सकता है। यह दिन प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए अपने शारीरिक आकलन करने का दिन होता है। कुशलतापूर्वक दंड प्रहार लगाकर वह अपनी संख्या लिखते हैं, जिससे एक-दूसरे की संख्या की जानकारी होती है। दंड के लिए कोई कानूनन प्रतिबंध नहीं है। यही कारण है कि स्वयंसेवक कानून का सम्मान करते हुए दंड को अपनी शक्ति के रूप में घर में रखते हैं। एक बार की बात है—एक समय सौ भारतीयों पर चार सौ से अधिक चीन के लुटेरों ने हमल...

सूर्य के घोड़ों को कैसे मिलता है विश्राम!

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु की साधना के लिए खरमास का विशेष महत्व है। 12 महीनों में सूर्य देव 12 राशियों में प्रवेश करते हैं। जब सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं तो उस स्थिति को खरमास लग जाता है। साल में दो बार ऐसा समय आता है जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसी परिस्थिति में शुभ कार्य बंद हो जाते हैं और पूजन-अर्चन, ध्यान-साधना, दान-पुण्य शुरू हो जाते हैं। 2022 में 15 जनवरी को वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 23 फरवरी तक विवाह का योग रहेगा। 23 फरवरी के बाद गुरु के अस्त होने से विवाह आदि पर रोक रहेगी। इसी प्रकार मार्च में गुरु के अस्त और 15 मार्च से 15 अप्रैल तक खरमास होने के चलते विवाह नहीं होंगे। खरमास की कथा संस्कृत में गधे को खर कहा जाता है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित खरमास की कथा के अनुसार भगवान सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं। उन्हें कहीं पर भी रूकने की इजाजत नहीं है। उनके रुकते ही जनजीवन भी ठहर जाएगा, लेकिन जो घोड़े उनके रथ में जुड़े होते हैं वे लगातार चलने और विश्राम न मिलने ...

352 साल बाद काशी विश्वनाथ धाम में शामिल होगा ज्ञानवापी कूप

चित्र
विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसम्बर 2021 को काशी विश्वनाथ कोरीडोर में देश-विदेश के लगभग 5000 धर्माचार्य, महात्माओं, प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में लोकार्पण होगा। काशी विश्वनाथ कोरीडोर के लोकार्पण में अयोध्या के दो दर्जन से ज्यादा प्रसिद्ध संत शामिल होंगे और 8000 से ज्यादा प्रसाद वितरण हेतु स्वयंसेवक लगाए गए हैं। मंडलायुक्त वाराणसी और पुलिस कमिश्नर वाराणसी के द्वारा नियमित समीक्षा की जा रही है। ज्योर्तिलिंग काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वतंत्र भारत में 241 साल बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विस्तार एवं इसका आम जनमानस के लिए 13 दिसम्बर 2021 को लोकार्पण किया जायेगा। प्रधानमंत्री का मानना है कि काशी हमारी पुरातन, सनातन, संस्कृति का केन्द्र एवं वर्तमान भारत के उद्भव का आधुनिकता का मुख्य केन्द्र है तथा यह उच्चतम शिखर पर हम सभी को पहुंचाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी का मानना है कि काशी भारत की विरासत भगवान शंकर की नगरी के रूप में हमेशा विश्व में अध्यात्म का मार्गदर्शन किया है एवं आगे भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेंगे। बता दें कि औरंगजेब के फरमान के बाद 1669 में मुगल ...

20 दिसम्बर 2021 से शुरू होगा पौष मास, शुभ कार्य वर्जित

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार 20 दिसम्बर 2021 से पौष मास शुरू हो रहा है। पौष का महीना पंचांग के अनुसार दसवां महीना है। पौष मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है। चंद्रमा के पुष्य नक्षत्र में रहने के कारण इस महीने को पौष का महीना कहते हैं। इस मास में हेमंत ऋतु होने से ठंड अधिक होती है। इस महीने में उत्तम स्वास्थ्य और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए भगवान सूर्यनारायण की पूजा का विधान है। इस महीने में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और उपवास भी रखा जाता है। पौष महीने में सूर्य 11 हजार रश्मियों के साथ व्यक्ति को उर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करता है। पौष मास में अगर सूर्य की नियमित उपासना की जाये तो वर्ष भर व्यक्ति स्वस्थ और सम्पन्न रहता है। पौष मास विवाह चर्चा या विवाह से जुड़े कार्यक्रम करने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा गृह प्रवेश, भूमि पूजन, हवन, ग्रह प्रवेश, व्यापार मुहूर्त, देव पूजन, मुंडन और जनेऊ संस्कार जैसे कार्यों पर भी रोक लग जाती है। पौष के महीने दो एकादाशियां आएंगी पहली कृष्ण पक्ष को सफला एकादशी, जो 9 जनवरी को पड़ रही है और दूसरी शुक्ल पक्ष को पौष पुत्रदा ...

धमतरी की हवा में फूलों की सुगंध

चित्र
जानकारी। बागतराई रोड पर आदर्श मुक्तिधाम सोरिद नगर है। नौ साल पहले इसका निर्माण वार्ड में हुआ है। पहले यह मुक्तिधाम सामान्य था, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस मुक्तिधाम को आकर्षक बनाने वार्डवासियों ने श्रमदान करना शुरू कर दिया। मुक्तिधाम में कई कार्य करने युवकों की सेवा संगठन बना, जो अपने मेहनत से आज नाम के अनुसार वास्तव में यह मुक्तिधाम शहर व जिले के लिए किसी आदर्श से कम नहीं है। प्रवेश द्वार पर यमदेव का बड़ा आकर्षक पेटिंग, दीवारों पर चित्र व लेखन है। आगे बढ़े तो पाथवे, चहूं ओर गार्डन, बेहतर पेयजल सुविधा, विभिन्न प्रकार के फूल, पेड़-पौधे हैं। इससे यहां का वातावरण पूरी तरह से हरियाली हो गई है। यह मुक्तिधाम गार्डन के स्वरूप में बन गया है। आकर्षक मुक्तिधाम में कहीं भी बदबू नहीं है। यहां लगे विभिन्न प्रकार के फूल-पौधों से यहां शुद्ध हवा व फूलों की महक बना रहता है, ऐसे में लोग दो पल सुकून के बीताने यहां आते हैं। मार्निंग वाक, शाम को टहलने युवक समेत हर वर्ग यहां पहुंचते हैं। शांत वातावरण में कुछ लोग यहां योग भी करते हैं। आदर्श सेवा समिति अध्यक्ष अधिवक्ता नंद कुमार देवांगन, सचिव रेवती रमन तिवार...

70 हजार साल बाद गुजरेगा हरी पूंछ वाला रहस्यमय धूमकेतु

चित्र
जानकारी। हरी पूंछ वाला लियोनार्ड धूमकेतु आगामी 12 दिसम्बर को धरती के पास से गुजरेगा, इसे वर्ष का सबसे चमकदार धूमकेतु कहा जा रहा है। 14 दिसम्बर के बाद से यह सूर्यास्त के बाद आसमान आकाश में दिखाई देगा। इसे देखने के लिए सबसे अच्छा समय 17 दिसम्बर को होगा, इस दौरान लियोनार्ड धूमकेतु की चमक सबसे तेज रहेगी। महीने में शाम को कुछ समय के लिए इस चमकीले हरे बर्फ के गोले को सूर्यास्त के बाद दिखाई देने की सम्भावना है। इस दौरान धूमकेतु की हरे रंग की एक पूंछ भी दिखाई देगी। इस बर्फीली चट्टान का आंतरिक भाग सूर्य के जितना करीब आता है, उतना ही गर्म होता है। इससे पहले यह नीली धूल, फिर पीले या सफेद और अंत में हरे रंग का उत्सर्जन करता है। हरे रंग की पूंछ का मतलब यह धूमकेतु काफी गर्म है। इसमें बहुत सारे साइनाइड और डायटोमिक कार्बन हैं और इसके टूटने की सम्भावना भी उतनी ही ज्यादा है। करीब 70 हजार साल में ऐसा पहली बार होगा। इस धूमकेतु की खोज इसी साल जनवरी महीने में की गई थी। इस धूमकेतु को सी/2021 ए1 के नाम दिया गया है। इस दौरान इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 21 मिलियन मील (35 मिलियन किमी) होगी। इसे रात के समय पूरे मही...

स्वामी विवेकानंद और अंग्रेज

चित्र
  बोधकथा। एक बार की बात है स्वामी विवेकानंद रेलगाड़ी से कही जा रहे थे, वह जिस डिब्बे में सफर कर रहे थे, उसी डिब्बे में कुछ अंग्रेज यात्री भी थे, उन अंग्रेजों को साधुओं से बहुत चिढ़ थी। वह साधुओं की खूब निंदा कर रहे थे। साथ वाले साधु यात्री को भी गाली दे रहे थे, उनकी सोच थी कि चूँकि साधू अंग्रेजी नहीं जानते, इसलिए उन अंग्रेजों की बातों को नहीं समझ रहे होंगे, इसलिए उन अंग्रेजों ने आपसी बातचीत में साधुओं को कई बार भला, बुरा कहा। रास्ते में एक बड़ा स्टेशन आया, उस स्टेशन पर स्वामी विवेकानंद के स्वागत में हजारों लोग उपस्थित थे, जिनमें विद्वान व अधिकारी भी शामिल थे, यहाँ उपस्थित लोगों को सम्बोधित करने के बाद अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी में ही दे रहे थे, इतनी अच्छी अंग्रेजी बोलते देखकर उन अंग्रेज यात्रियों को सांप सूंघ गया, जो रेल में उनकी बुराई कर रहे थे। अवसर मिलने पर वे विवेकानंद के पास आये और उनसे नम्रतापूर्वक पूछा कि आपने हम लोगों की बात सुनी, आपने बुरा माना होगा। स्वामी विवेकानंद ने सहज शालीनता से कहा कि मेरा मस्तिष्क अपने ही कार्यों में इतना अधिक व...

कन्या राशि वालों को '2022' में आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के कारक ग्रह बुध हैं। कन्या राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। कन्या राशि की महिला स्वतंत्र होती है और अपने सामान के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से नफरत करती है, वो अपना ख्याल अच्छी तरह से रखती है और समय पर सब कुछ करती है ताकि उसे कभी भी काम न होने की चिंता न हो। कन्या राशि की महिला को चीजों को व्यवस्थित करना और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखना पसंद होता है। जनवरी 2022 में मंगल का धनु राशि में गोचर चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। जिससे आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करते हुए, जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि में राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ प्राप्त करने और सफलता अर्जित करने में सक्षम होंगे। अप्रैल, जून और सितम्बर का महीना सेहत के मामले में आपको प्रतिकूल फल देगा। इस दौरान छोटी स...

8 दिसम्बर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मालामाल होंगे तीन राशियों के लोग

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार 8 दिसंबर 2021 को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे, यहां 30 दिसम्बर 2021 तक रहेंगे शुक्र। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शोहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। 8 दिसम्बर से तीन राशियो के अच्छे दिन शुरू होंगे, धनलाभ के प्रबल आसार हैं। मेष : इस राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। वृष : इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जातक आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कन्या : कन्या राशि वालों के लिए...

सिंह राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा '2022'

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार सिंह राशि बारहों राशियों में पांचवीं राशि है, जो कि पूर्व दिशा की द्योतक है। सिह राशि का चिन्ह शेर होता है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और इस राशि का सम्बन्ध अग्नि तत्व है। इसके अन्तर्गत पूर्वा फ़ाल्गुनी के चारों चरण, मघा नक्षत्र के चारों चरण और उत्तरा फ़ाल्गुनी का पहला चरण आता है। यह बेहद शक्तिशाली है। 2022 में सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी से, मंगल जातक की राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं। 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी। अप्रैल के बाद, राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर...

राजा पृथु की वजह से खूब अपमानित हुआ लुटेरा बख्तियार खिलजी

चित्र
"बख्तियार खिलज़ी तू ज्ञान के मंदिर नालंदा को जलाकर कामरूप (असम) की धरती पर आया है, अगर तू और तेरा एक भी सिपाही ब्रह्मपुत्र को पार कर सका तो मां चंडी (कामातेश्वरी) की सौगंध मैं जीते-जी अग्नि समाधि ले लूंगा : राजा पृथु" कथा। आजादी के बाद इतिहास में बख्तियार खिलजी का नाम दूसरे प्रसंगों में प्रमुखता से लिया जाता है, लेकिन राज पृथु का जिक्र कम देखने व सुनने को मिलता है। यह भी विडम्बना है कि इतिहासकारों ने पृथ्वीराज को हीरो बना दिया, जिसे मोहम्मद गोरी ने हराया था, लेकिन राजा पृथु का भारतीय इतिहास में कोई नाम नहीं जिसने गोरी सेना को खदेड़ा था। मालूम हो कि इस समय भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। जिसका उद्देश्य ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम सामने लाना है, जिसे इतिहास में भुला दिया गया, जिनका कोई जिक्र नहीं। इसी संदर्भ में यह भी है कि राजा पृथु की तरह एक दो नहीं, सैकड़ों नाम हैं जिन्हें आज भारत के इतिहास में सम्मान के साथ दर्ज होने चाहिए थे लेकिन पृथु का नाम असम से बाहर शायद ही किसी को मालूम हो। 1206 ई. में मोहम्मद बिन बख्तियार खिलजी ने बौद्ध मठों के खजाने को लूटने और दक्ष...

कर्क राशि वालों के लिए शानदार और सकारात्मक रहेगा '2022'

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। कर्क राशि बारहों राशियों में चौथा चिन्ह है। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग, अपने घरों, अपनी जड़ों, अपने घोंसले से बहुत प्यार करते हैं। पूरी राशि का सबसे ज्यादा सहानुभूति रखने वाला चिन्ह कर्क है, इसका प्रतीक केकड़ा है। 2022 की शुरुआत में जातक की राशि के सप्तम भाव में उपस्थित शनि कष्ट देने वाला है। इस दौरान आर्थिक तंगी से दो-चार हो सकते हैं। शनि की स्थिति दाम्पत्य जीवन में भी प्रतिकूल फल दे सकती है। तनाव में भी वृद्धि हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे जातकों को भी समस्या आएगी। पार्टनर के संबंधों में कड़वाहट आएगी, जिसका नकारात्मक असर कारोबार पर होगा। अप्रैल माह के अंत में शनि कुम्भ राशि में फिर से विराजमान हो जाएंगे। सीधे-सीधे अष्टम भाव प्रभावित होगा। आर्थिक जीवन बेहतर होगा और विभिन्न माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। 16 जनवरी को मंगल का धनु राशि में गोचर कई सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का कार्य करेगा। मंगल जातक को स्वास्थ्य स...

क्रिकेट इतिहास में 132 साल बाद दो टेस्ट मैच में चार कप्तान

चित्र
  जानकारी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और दूसरा मैच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। 2016 के बाद अब 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 132 साल बाद दो टेस्ट मैच में चार कप्तान बनाये गये। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गये पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए अजिंक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन कप्तान थे, दूसरे टेस्ट में दोनों खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉथ लाथम हैं।  132 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में चार कप्तान शामिल हुए हैं। पहली बार 1889 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान चार कप्तान बनाये गये थे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ओवेन डुनेल और विलियम मिल्टन थे। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान ऑब्रे स्मिथ और मोंटी बोडेनहुई थे। उस समय इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था।

'2022' में अनुकूल वर्ष का आनंद लेंगे मिथुन राशि के लोग

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों का नया साल यानि 2022 प्रेम संबंधों के मामले में अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि के सिंगल जातकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि जिन्होंने अभी तक परिवार शुरू नहीं किया है, उन्हें साल 2022 में सच्चे प्यार से मिलने की प्रबल सम्भावना है। मिथुन राशि के लोग 2022 में एक अनुकूल वर्ष का आनंद लेंगे। वर्ष के पहले भाग के दौरान, बृहस्पति और मंगल जातक को अपने उपक्रमों में सफल होने में मदद करेंगे। वहीं शनि कर्मों को संयम का भाव प्रदान करेगा। मिथुन राशि के लोग 2023 में अपने जीवन में काफी बदलाव लाने की अपेक्षा कर सकते हैं। 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता लाएगा। 17 अप्रैल से लेकर जून तक 3 मुख्य ग्रहों (मंगल, शुक्र और बृहस्पति) का साथ होना वैवाहिक जीवन में समस्या का कारण बनेगा। 2022 में मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक शनि मकर राशि में हैं। यह स्थिति आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। शनि देव सेहत पर असर डाल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण व सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जात...

वृष राशि वालों के लिये अनुकूल रहेगा '2022'

चित्र
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार वृष राशि के छात्रों के लिए साल 2022 बेहद अनुकूल रहने वाला है. छात्रों की अपने शिक्षाविदों में रुचि और ध्यान में वृद्धि होगी. साथ ही इस राशि के कुछ छात्र उच्च शिक्षा का सपना भी साकार करने में कामयाब होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अप्रैल के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत में भी सही सुधार आएगा और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर ​वृष राशि वालों के लिये 2022 सामान्य फल देने वाला है। 16 जनवरी 2022 को मंगल का धनु राशि में गोचर अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। इस भाव को आयु भाव भी कहते हैं। मंगल का यह गोचर भाग्य का साथ देने वाला है। 2022 में आप जीवन में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। जनवरी से जून के दौरान छात्र अपनी शिक्षा में शुभ फल प्राप्त करेंगे। मंगल उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर बनाएगी। 2022 में करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे, इस राशि के जातक तरक्की कर सकेंगे। शनि आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य भाव में उपस्थित रहेंग...