9 अप्रैल को दुर्गाष्‍टमी पर बन रहा है शुभ योग सुकर्मा

ज्योतिष। इस साल यानि 2022 में चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 8 अप्रैल शुक्रवार की रात 11 बजकर पांच मिनट से शुरू होगी और 9 अप्रैल, शनिवार को देर रात 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 9 अप्रैल को ही दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाएगा। आमतौर पर जो लोग नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक व्रत नहीं रखते हैं, वह दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखते हैं, इस दिन कन्‍या पूजन और हवन भी किया जाता है। इस साल दुर्गाष्‍टमी पर सुकर्मा योग बन रहा है, यह योग 9 अप्रैल को सुबह 11:25 बजे से शुरू हो रहा है। इसके अलावा पूरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र भी रहेगा, यह योग शुभ काम करने के लिए बहुत शुभ माना गया है। चैत्र नवरात्रि की अष्‍टमी को दुर्गाष्टमी या महाष्टमी कहते हैं। सुकर्मा योग में जिन लोगों का जन्म होता है वे अच्छे कर्मों वाले होते हैं अर्थात ये धर्म कर्म में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये सभी के प्रति स्नेह और प्रेम रखते हैं। ये गुणवान और लोगों के मध्य आदर के पात्र होते हैं। ये हर प्रकार के ऐश्वर्य का भोग करने वाले होते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा