स्वस्थ और सुंदर जीवन के लिए योग बेहद जरूरी
जानकारी। योग मुख्य रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है, कला के साथ-साथ एक विज्ञान भी है योग। क्योंकि यह शरीर और मन को नियंत्रित करने के लिए व्यावहारिक तरीके प्रदान करता है। मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य। योग, व्यायाम से मन और मस्तिष्क में स्फूर्ति बनी रहती है। योग व्यक्ति को संतुलन बनाने और स्थिर रखने में मदद करता है। इसलिए सफल, शक्तिशाली, स्वस्थ और सुंदर जीवन के लिए योग बेहद आवश्यक है। हर व्यक्ति को नियमित रूप से सुबह सूर्य नमस्कार का अभ्यास जरूर करना चाहिए ताकि शरीर और मन स्वस्थ हो। ध्यान रहे योग व व्यायाम की शुरुआत धीरे—धीरे शुरू करना चाहिए। यदि विशेषज्ञ के देखरेख में योग शुरू किया जाये तो अति उत्तम रहेगा। योग से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। वजन कम होता है। बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं। शरीर में लचीलापन आता है और शरीर एकदम फिट रहता है। वहीं भस्त्रिका, अनुलोम—विलोम, खंड प्राणायाम और कपालभाति प्राणायाम का हर रोज अभ्यास स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया टॉनिक है, ये शरीर के सभी अंगों और हार्मोन के स्तर को संतुलित रखता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें