विदेशी कलाकारों को है संस्कृत से लगाव

जानकारी। जानीमानी अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी अपने शानदार गानों की वजह से दुनिया भर में मशहूर हैं। कैटी जितना अपने म्यूजिक के लिए प्रसिद्ध हैं, उतना ही वह अपने रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कैटी पेरी की बांह पर संस्कृत में बना टैटू खूब आकर्षक लग रहा है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक तरफ प्रशंसक इसका अर्थ जानना चाह रहे हैं तो दूसरी तरफ इस बात पर भी अधिक चर्चा हो रही है कि कैसे पश्चिमी सितारे संस्कृत और भारतीय सभ्यता की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। कैटी पेरी ने हाथ पर टैटू के रूप में संस्कृत के शब्द 'अनुगच्छतु प्रवाह' लिखवाया है। 

कैटी पेरी के फैंस के साथ भारतीय यूजर भी इसके दीवाने हो रहे हैं। अगर 'अनुगच्छतु प्रवाह' के मतलब की बात करें तो इसका अर्थ है-‘समय के साथ चलते जाना’, यानि फ्लो में आगे बढ़ते रहना। इसके अलावा ब्रिटिश अभिनेता और मशहूर रेडियो होस्ट रसल ब्रांड ने भी अपने हाथ पर 'ॐ नमः शिवाय' का मंत्र लिखवाया और उनकी यह तस्वीर काफी पसंद की गई थी। वहीं अमेरिकी सिंगर और कोरियोग्राफर किम्बर्ली व्याट ने भी अपनी गर्दन के पीछे संस्कृत का एक श्लोक लिखवाया था। ये श्लोक था-'लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु'। इसका अर्थ है-दुनिया के सभी लोग सब प्रकार से खुश रहें, प्रसन्न रहें। 

इसी तरह हॉलीवुड स्टार जेसिका अल्बा भी अपनी कलाई पर पद्मा यानी कमल का टैटू बनवा चुकी हैं। बता दें कि कमल को मां लक्ष्मी का सूचक माना जाता है। जेसिका अल्बा अभिनेत्री होने के साथ ही एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। इसके अलावा कई विदेशी कलाकारों में संस्कृत में टैटू बनवाया है जो काफी पसंद किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष