सकारात्मक सोच का परिणाम

लघुकथा। एक लड़की को सपने में शेर दिखाई देता, वह इससे हमेशा डर जाती। परिजन लड़की को मनोचिकित्सक के पास ले गये, मनोचिकित्सक ने लड़की से कहा कि वह शेर तो मुझे भी रोज दिखाई देता है, वह शेर तो बहुत भला है, काटता बिल्कुल नहीं, खेल व दौड़ के लिये वह साथी ढूंढ रहा है इसलिये वह सपने में आता है। मनोचिकित्सक ने लड़की से कहा कि अबकी बार शेर सपने में आये तो उससे दोस्ती करना, फिर देखना कि शेर आपके साथ कैसे खेलता है। लड़की का समाधान हो गया, लड़की को रात में सपना अब भी आता, लेकिन वह डरने की ​बजाय हंसने-मुस्कुराने लगी, वह बिल्कुल निडर बन गयी। इसलिये कहा जाता है कि मन में हमेशा सद्विचार लाने चाहिये, जिससे स्वप्न भी दिखे तो वह भी श्रेष्ठ हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष