बेहद खर्चीले होते हैं वृष व सिंह राशि के लोग
ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार बारह राशियां होती हैं। राशियाँ राशिचक्र के उन बारह बराबर भागों को कहा जाता है जिन पर ज्योतिष आधारित है। सही जन्मांक से सही राशि का चुनाव किया जा सकता है। ज्योतिष विद्या की भविष्यवाणी अचूक होती है, बशर्ते गणना सही हो। 5 राशि के जातक बेहद खर्चीले होते हैं। ऐसे जातकों को फिजूलखर्ची की आदत उन्हें खूब सारा पैसा कमाने के लिए प्रेरित भी करती है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, शुक्र भौतिक सुखों उच्च जीवनशैली का कारक ग्रह हैं। शुक्र के प्रभाव के कारण वृष राशि के लोगों को खुश रहना और अपनी जरूरतें पूरी करना अच्छा लगता है, वृष राशि के जातकों को उच्च गुणवत्ता की चीजें पसंद आती हैं, इसलिये पैसा खर्च करने में मोह नहीं करते। वहीं मिथुन राशि के जातक खूब खर्चीले होते हैं और वाहवाही लूटने में माहिर होते हैं। सिंह राशि के जातकों को भी राजसी ठाटबाट वाली शैली खूब पसंद होती है, महंगी वस्तुओं के शौकीन होते हैं। सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता अद्भुत होती है, इसलिए पैसा भी खूब खर्च होता है। तुला राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों के स्वामी भी शुक्र हैं, इस राशि के जातक भी शीर्ष स्तर का जीवन जीना पसंद करते हैं, इस राशि के जातक दूसरों की मदद करने में खूब पैसा खर्च करते हैं। वहीं कुम्भ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं और इनमें दूसरों की मदद करने का भाव होता है, पैसे के मामले में बेहद खर्चीले होते हैं, जरूरतमंदों की मदद करने की अद्भुत शैली होती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें