16 मई 2022 को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार 16 मई 2022 को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार, यह चंद्रग्रहण सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। यह चंद्रग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण तब लगता है जब धरती सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और उस पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। 2022 का पहला चंद्र ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी और पश्चिमी एशिया, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्से, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा। वहीं यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। सूतक तभी मान्य होता है जब ग्रहण दिखाई देता है। 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवम्बर 2022 को लगेगा। यह चंद्रग्रहण शाम 5:28 से 7:26 बजे तक रहेगा और यह चंद्रग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीस साल बाद तीन राशियों में होगा बड़ा बदलाव

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहा है माघ पूर्णिमा 2022

सौरव गांगुली : बीसीसीआई के निर्विरोध अध्यक्ष