कांग्रेस समस्या की जननी और भाजपा समाधान की जनक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राजनीति : झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी वादे कर रहे हैं और मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात की जाये तो भाजपा के अच्छे दिन चल रहे हैं। विरोधियों को भारतीय जनता पार्टी ऐसे पटखनी दे रही है कि विरोधी समझ नहीं पा रहे कि कौन सा दांव लगायें। वहीं भाजपाइयों का मानना है कि सत्य की जीत हमेशा होती है और भाजपा सत्य की राह पर चलती है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के डालटनंगज के चुनावी सभा में सोमवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और राम मंदिर को कांगे्रस ने वोट की लालच में लटकाये रखा। कांग्रेस समस्या की जननी है, जबकि भाजपा समाधान की जनक है। हम पांच सूत्र स्थिरता, सुशासन, समृद्धि, सम्मान और सुरक्षा पर काम करते हैं। भाजपा ने झारखंड में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए दिन-रात काम किया।
भाजपा ने समाज के हर आदमी का गौरव बढ़ाया। भाजपा सरकारें सेवा और समर्पित भाव से काम करती है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को उन्होंने भावी मुख्यमंत्री सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आपकी खूब सेवा की है। एक बार फिर कमल का निशान देखकर बटन दबाइए और भाजपा सरकार बनाइए। अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों की पीड़ा समझते हुए अलग झारखंड बनाया। अलग जनजातीय मंत्रालय बनाया। पिछड़ों के लिए ओबीसी आयोग को भाजपा सरकार ने संवैधानिक दर्जा दिया। 30 नवम्बर को सिर्फ एक बात याद रखें। कमल का फूल पर बटन दबाएं और पांच साल तक आपके लिए समर्पित सरकार चलाने का मौका दें। भारत माता की जय, भारत माता की जय के साथ प्रधानम़ंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधन समाप्त किया। प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन के बाद भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा