नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के लिए जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की स्थित क्या थी और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है। एक नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज हम सबके सामने हैं। 2017 से पहले भय, दहशत, दंगा, कर्फ्यू उत्तर प्रदेश की पहचान थी। उत्तर प्रदेश में जब दंगे होते थे तो महीनों कर्फ्यू लगता था, अराजकता थी।उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ जनता के विकास के बारे में समाजवादी पार्टी के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी, कार्ययोजना होती भी कैसे। उस समय के मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे तक तैयार होते थे। चार बजे तक उनकी मित्रमंडली आ जाती थी तो प्रदेश के लिए तो उनके पास समय था ही नहीं और चाचा वसूली में बड़े माहिर थे, कोई नियुक्ति निकलती थी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरोजनीनगर क्षेत्र नवविकसित क्षेत्र है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश में जाएंगे तो बेटियां स्कूल नहीं जा सकती थीं। सूर्यास्त से पहले हर व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद करके अपने घरों को जाने के लिए मजबूर था, व्यापारी पलायन कर रहा था। सत्ता के संरक्षण में पेशेवर दंगाई और माफिया प्रदेश के अंदर फलफूल रहे थे। आज वहीं उत्तर प्रदेश प्रदेश पांच वर्ष के बाद भय से मुक्त है, दंगों से मुक्त है, कर्फ्यू से मुक्त है, अराजकता से मुक्त है। अब उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं शानदार कांवड़ यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जहां बड़े बड़े माफिया सत्ता के शागिर्द बनते थे। उसका कोई बाल बांका नहीं कर पाता था। भाजपा सरकार केवल विकास नहीं बल्कि हमारी सरकार ने बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया है। सपा के लिए सबका साथ और केवल सैफई खानदान का विकास ही नारा था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा