24 फरवरी को शनिदेव के उदित होने से आर्थिक लाभ

ज्योतिष। शास्त्र के अनुसार शनिदेव कलयुग के साक्षात भगवान हैं। शनिदेव के पिता सूर्य हैं। शनिदेव आधुनिक युग के न्यायाधीश हैं। शनिदेव का काला रंग ही ऐसा रंग है, जिस पर दूसरा और कोई रंग नहीं चढ़ता है। शनिदेव रोगमुक्ति तथा आयुवृद्धि की हमेशा कामना करते हैं। शनिदेव कलियुग के साक्षात भगवान हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे आसान मंत्र है-
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
शनिदेव 22 जनवरी 2022 को अस्त हुए थे और अब 24 फरवरी 2022 को फिर से उदित होने वाले हैं। शनिदेव के उदित होने से तीन राशि के जातकों के जीवन बड़ा बदलाव होगा।
मेष : इस राशि वालों की कुंडली के 10वें भाव में शनि का उदय होगा। जिस कारण कुंडली में राजयोग बनने वाला है। वेतन में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। इसके अलावा व्यापार में आर्थिक लाभ की प्रबल योग हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल भाग्य स्थान में बैठे हैं, जिससे राजसुख जैसा आनंद मिल सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा पद मिल सकता है।
वृष: शनिदेव जब 24 फरवरी को उदित होने से वृष राशि वालों की कुंडली में राजयोग बन रहा है। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। राजनीति में बड़ा लाभ होने के संकेत। इस समय नया कारोबार शुरू करना शुभ रहेगा। साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कर्क : इस राशि के कुंडली के सातवें भाव में शनिदेव का उदय हो रहा है। इससे कुंडली के केंद्र में राजयोग बनेगा। इसके प्रभाव से साझेदारी वाले कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ का योग बनेगा। व्यापार व जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने मन आनंदित रहेगा। शनि से संबंधित व्यापर जैसे लोहा, पेट्रोलियम, खदान इत्यादि का व्यापार करने वालों को विशेष लाभ के योग।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा