कुम्भ राशि में होगा सूर्य व बृहस्पति का मिलाप : मेष, कर्क, कन्या, धनु और कुम्भ राशि वालों को आर्थिक लाभ

ज्योतिष : शास्त्र के अनुसार 13 फरवरी 2022 को ग्रहों के राजा सूर्य व देवताओं के पुरोहित बृहस्पति का कुम्भ राशि में मिलाप होने वाला है। बता दें कि बृहस्पति की सूर्य से औसत दूरी 77 करोड़ 80 लाख किलोमीटर है और सूर्य का एक पूर्ण चक्कर प्रत्येक 11.86 वर्ष में लगाता है। गुरु ग्रह 20 नवम्बर 2021 की रात 11 बजकर 17 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण में गोचर करते हुए कुम्भ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब गुरु कुम्भ राशि में दिसम्बर 2022 तक रहेंगे। गुरु एक राशि में लगभग 13 महीने तक गोचर करते हैं । देवगुरु बृहस्पति लगभग 12 वर्षों में सभी बारह राशियों का भ्रमण पूर्ण करते हैं। यानि इस साल गुरु जिस राशि में हैं, उस राशि में लौटने पर अब करीब 12 वर्षों का समय लगेगा। वहीं सूर्य की हर राशि में एक माह तक गोचर करते हैं। सूर्य और बृहस्पति के मिलन से बारहों राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन पांच राशियों में विशेष परिवर्तन होने के आसार हैं—

मेष : इस राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है, जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा, आर्थिक लाभ होने के योग, परिवार में खुशहाली रहेगी।

कर्क : इस राशि वालों को करियर में बदलाव हो सकता है, इसके अलावा इनकम भी बढ़ेगा, कीमती वस्तु खो जाने के आसार, व्यापार में आर्थिक प्रगति  के साथ बनेगी नई पहचान।

कन्या : प्रत्येक कार्य में शुभ परिणाम मिलेगा, आर्थिक योजना कामयाब होगी। ग्रहों की युति इस राशि के लिए भाग्यशाली साबित होगी। इस दौरान शत्रु आप से लड़ने का विचार भी नहीं करेंगे अर्थात इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर हावी रहने वाले हैं, नौकरी में पदोन्नति के आसार।

धनु : मेहनत का पूरा लाभ मिलेग, आर्थिक उन्नति, दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा, व्यापार में मुनाफा होगा। इस राशि के लोग सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से और कुशलता से क्रियान्वित करेंगे। भाग्य किस्मत और आध्यात्मिकता के नवम भाव पर सूर्य की दृष्टि भाग्य को और मजबूत बनाएगी।

कुम्भ : इस राशि को आर्थिक लाभकारी होगा। सम्पत्ति में इजाफा होगा। इस राशि वालों के लिए सुझाव है कि इस दौरान बृहस्पति के अस्त होने से जातक को जो राय मिलेगी, वह एक तरफा राय हो सकती है और आप अभिमान से ग्रसित हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा