1 मार्च को है महाशिवरात्रि, 5 राशि वालों पर होगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

ज्योतिष : शास्त्र के अनुसार इस बार यानि 2022 में महाशिवरात्रि पर पंच ग्रहों का महासंयोग और दो महाशुभ योग बन रहे हैं, जो मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला है। 1 मार्च 2022 को मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध, चंद्र, शनि के संयोग के साथ ही केदार योग भी बनेगा। फाल्गुन माह के  कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवभक्त महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं। इस बार यह शुभ तिथि 1 मार्च दिन मंगलवार को है। महाशिवरात्रि पर इस बार दुर्लभ संयोग रहेगा। शिव पूजन का संयोग 28 फरवरी को प्रदोष काल (सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक का समय प्रदोष काल माना जाता है प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर दर्शन करना शुभ होता है) से शुरू होगा, इसके चलते तीन दिनों तक पूजन अनुष्ठान होंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि और दो मार्च को अमावस्या होगी। शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि एक मार्च की प्रात: 3:16 मिनट से 2 मार्च की रात एक बजे तक रहेगी। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्याग कर गृहस्थ जीवन अपनाया था। बता दें कि कोरोना संक्रमण थमने से मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। वहीं महाशिवरात्रि के दिन पांच राशि वाले बेहद ही भाग्यशाली और किस्मत वाले रहेंगे। इस दिन इन राशि वालों पर भगवान शंकर की कृपा रहेगी और विशेष आशीर्वाद मिलेगा-
मेष : इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन जातकों के भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलेगा और भगवान शिव मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
वृष : इस राशि वालों को धन की प्राप्ति हो सकती है। महाशिवरात्रि के दिन आपको विशेष लाभ मिल सकता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर घी और शमी के पत्ते चढ़ाने से जातक की मनोकामनाएं पूरी होंगी।
मिथुन : इस राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार खुशियां लेकर आएगा। इस दिन जातक को शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।
सिंह : महाशिवरात्रि के दिन सिंह राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दिन गाय के दूध में घी व केसर मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करने से जातक को मनवांछित फल मिलेगा।
कर्क : महाशिवरात्रि के दिन इस राशि वालों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा, कष्टों से छुटकारा मिलेगा। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से जातक को विशेष लाभ मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा