करवा चौथ का पवित्र व्रत कल, तैयारी में जुटीं हैं सुहागिन महिलाएं

जीवनशैली : कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं पति की लम्बी उम्र के लिए करवा व्रत रखती हैं। इस वर्ष यानि 2020 में करवा चौथ का व्रत 4 नवम्बर को है। इस दिन सुहागन महिलाएं और वे कन्याएं जिनका विवाह होने वाला होता है, वे अपने जीवनसाथी की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। उनके सुखद और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। करवा व्रत के दिन रात में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, उसके बाद महिलाएं अपने पति के हाथों से जल ग्रहक करके पारण करती हैं और व्रत पूरा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से पति—पत्नी के दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता आती है।


 इसके अलावा कार्तिक माह का संकष्टी चतुर्थी व्रत भी 4 नवम्बर दिन बुधवार को है। इस दिन प्रथमेश श्री गणेश जी की पूजा विधि विधान से की जाती है। इस दिन उनको दुर्वा अर्पित करना अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। वैसे भी बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित है और उस दिन चतुर्थी भी है, तो इन दो वजहों से उस दिन विघ्नहर्ता की पूजा करना उत्तम रहेगा। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है इसलिए गणेश की पूजा रोज और सबसे पहले करनी चाहिए। मान्यता है कि गणेश की पूजा से सभी देवी, देवता प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान गणेश का वंदन निम्न पंक्तियों से की जा सकती है—
पूजिये आज गणेश, प्रथम प्रणाम करूं—2
शीष गजानन मुकुट विराजै
गले में वैजयंती माला साजै
मंगल करत हमेश, प्रथम प्रणाम करूं।
पूजिये आज...
माता जिनकी पार्वती हैं
सब देवियों में महासती हैं
पिता हैं जिनके महेश, प्रथम प्रणाम करूं।
पूजिये आज गणेश...
जो कोई इनकी शरण में आवै
रिद्धि सिद्धि का वो फल पावै
काटे विघ्न क्लेश, प्रथम प्रणाम करूं।
पूजिये आज...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा