डार्क सर्कल्स की वजह है लापरवाही, सुंदर दिखने के लिए स्वस्थ बनें
जीवनशैली : अपने स्वास्थ्य की सभी को चिंता लगी रहती है, सभी सुंदर दिखना तो चाहते हैं लेकिन कठिन श्रम और व्यायाम से सम्बन्धित क्रियाओं से बचते हैं। ऐसे में सुंदर एवं स्वस्थ दिखने के तरह-तरह नुस्खे अपनाये जा रहे हैं। जबकि होना तो यह चाहिए सभी को खेल, व्यायाम, योग आदि से नजदीकियां निरंतर बनी रहनी चाहिए। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि महिलाएं स्वभाव से अधिक भावुक होती हैं और किसी भी बात पर वह अपेक्षाकृत जल्दी रो पड़ती हैं। रोना कई मायनों में लाभदायक भी माना गया है क्योंकि इससे मन के भावों को व्यक्त किया जा सकता है। आंखों के नीचे काले घेरे किसी भी स्त्री की खूबसूरती पर दाग लगाते हैं। यूं तो महिलाएं इसे छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं लेकिन हरदम मेकअप करना संभव नहीं हो पाता। माना जाता है कि देर रात तक जागने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त भी ऐसे कई कारण होते हैं जो डार्क सर्कल्स की वजह बनते हैं। अगर डार्क सर्कल्स होने की वजहों पर ध्यान दिया जाए तो इनसे काफी हद तक बचा जा सकता है। सर्वविदित है कि महिलाएं स्वभाव से अधिक भावुक होती हैं और किसी भी बात पर वह अपेक्षाकृत जल्दी रो पड़ती हैं। रोना कई मायनों में लाभदायक भी माना गया है क्योंकि इससे मन के भावों को व्यक्त किया जा सकता है। लेकिन अगर कोई महिला हर छोटी−छोटी बात पर रोती है तो समझ लीजिए कि वह अपनी खूबसूरती की दुश्मन है। शायद आपको पता न हो लेकिन जरूरत से ज्यादा रोने पर कुछ समय बाद आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। जिस तरह देर रात तक जागना आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों का कारण बनता है। ठीक उसी तरह, जरूरत से ज्यादा सोना भी हानिकारक होता है।
ओवरस्लीपिंग हेल्थ समस्याओं की वजह तो बनता है ही, साथ ही इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स भी होने लगते हैं। सूरज की हानिकारक किरणें जिस तरह स्किन को अनइवन बनाती हैं, ठीक उसी तरह इसके कारण आंखों के नीचे भी काले घेरे होने लगते हैं। दरअसल, आईलिड स्किन की सबसे पतली स्किन होती है जिसके कारण सूरज की किरणों का सबसे ज्यादा हानिकारक प्रभाव इसी हिस्से पर नजर आता है। इसलिए जब भी तेज धूप में निकलें तो आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए चश्मा आदि अवश्य लगाएं। यह कहावत है कि शरीर व्यक्ति की इनरहेल्थ का ही एक आईना होता है। इसलिए अगर भोजन में किसी भी तरह के पोषक तत्व की कमी हो तो उसका असर भीतरी ही नहीं, बाहरी तौर पर भी नजर आता है। आंखों के नीचे काले घेरे होने का एक मुख्य कारण आयरन की कमी भी होती है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है, इसे कहावत समझे या हकीकत।
अभिषेक त्रिपाठी
8765587382
लखनऊ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें