अनाज के साथ फल और सब्जियों के उपयोग करने वाले जीते हैं सौ साल


जीवनशैली : 1986 से 2009 के बीच हुए रिसर्च के अनुसार, लगातार फलों का रस लेने का सीधा ताल्लुक टाइप-2 डायबिटीज से पाया गया है। फलों का रस तेजी से हमारे शरीर में घुल जाता है, इसलिए चीनी की मात्रा अचानक बढ़ जाती है। अगर फलों के जूस में सब्जियों की कुछ तादाद भी मिली हो, तो ये फलों के रस के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगा। हालांकि फाइबर इनमें भी नहीं होता। मगर, ये हमारे खून में देर से घुलेंगे, तो चीनी की मात्रा अचानक से नहीं बढ़ेगी। वहीँ आजकल मिलावट भरी चीजें और लोगों का समय पर खाना ना खाना, एक्सरसाइज न करना आदि अल्पआयु होने का सबसे बड़ा कारण हैं। एक शोध के अनुसार सामने आया है कि अगर एक दिन में 5 बार फल और सब्जियों का सेवन किया जाए तो हमें दीर्घआयु का उपहार मिल सकता है। एक बार में कम से कम 80 ग्राम खाने की सलाह दी गयी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर हैं। शेलफिश एक ऐसा समुद्री खाद्य पदार्थ है जिसमें भारी मात्रा में जिंक यानि जस्ता होता है। 

जिंक सेक्स इच्छा और पावर बढ़ाने में काफी मदद करता है। शेलफिश में जिंक के साथ ही अमीनो एसिड, महिलाओं और पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन और प्रोजेस्टेरॉन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार तत्व होते हैं। ये हॉर्मोन प्रजनन के लिए भी अहम हैं। इसलिए शेलफिश का भी दिन में 1 या 2 बार सेवन करना जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेब एक ऐसा फल है जो लगभग 85 प्रतिशत लोगों को पसंद होता है। क्योंकि इसमें खट्टा और मीठा दोनों स्वाद होता है। एक हेल्दी लाइफ के लिए आपकी दिनभर की डाइट में कम से कम एक सेब जरूर होना चाहिए। सेब के सेवन से चेहरे पर निखार आने के साथ ही हमारी पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही सेक्स संबंधी हॉर्मोन भी सक्रिय होते हैं। सेब का सेवन करने वाली महिलाओं को शिशु को जन्म देते वक्त कम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर एक सीमित मात्रा में मिर्च का सेवन किया जाए तो यह हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देती है। डॉक्टरों के अनुसार मिर्च का सेवन करने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता है। मिर्च की वजह से शरीर में उन रसायनों का स्राव होता है जो दिल की धड़कन बढ़ाते हैं। इससे एंडॉर्फीन का स्राव भी बढ़ता है जिससे कामेच्छा बढ़ती है। इसलिए अपने दिनभर की मील में मिर्च का सेवन करना ना भूलें। उधर, रोजाना अनार का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को कुछ समय बाद दवाईयों का सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अनार में कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की लगभग सभी जरूरतें दूर करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार रोज एक ग्लास अनार का जूस महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही दवाई की जगह ले सकता है। स्वास्थ्य के लिए स्ट्रॉबेरी बहुत फायदेमंद है। कई शोध साबित कर चुके हैं कि स्ट्रॉबेरी, चेरी और ब्लूबेरी जैसे फल कामेच्छा बढ़ाते हैं। 
अभिषेक त्रिपाठी
8765587382
लखनऊ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा