5 राशियों पर 17 अक्टूबर तक बनी रहेगी सूर्य की कृपा

ज्योतिष। ग्रहों के राजस सूर्य इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं, जो 17 अक्टूबर तक कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 21 दिनों तक सूर्य पांच राशियों पर कृपादृष्टि बनाये रहेंगे, यानि 17 अक्टूबर 2021 तक पांच राशियों को उत्तर परिणाम मिलने के आसार हैं—
मेष : इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
मिथुन : इस राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह : इस राशि के लोगों को पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। लेन-देन के लिए समय शुभ है। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को 17 अक्टूबर तक कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य गोचर काल में जातक को सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
धनु : इस दौरान जातक को नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन जातक के लिए लाभकारी साबित होगा। छात्रों के लिये उत्तम समय।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा