नवम्बर माह में लगेगा 2020 का अंतिम चंद्रग्रहण


ज्योतिष : 17 अक्टूबर 2020 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहा है। दुर्गा माता के भक्त नवरात्रि के रंग में रंग चुके हैं। बाजारों में दुर्गा पूजन के पंडाल भी सज गये हैं। उधर, दशहरा व दीपावली की तैयारियां भी जारी हैं। इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि अगले महीने यानि नवम्बर में 2020 का अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण 30 नवंबर को पड़ेगा, जो देश के कई शहरों में देखा जा सकेगा। चूंकि यह उपच्छाया ग्रहण होने के कारण इसे सामान्य रूप से नहीं देखा जा सकेगा। उपच्छाया चंद्रग्रहण होने के कारण इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 30 नवम्बर 2020 की दोपहर 1 बजकर 4 मिनट होगी और मध्यकाल दोपहर 3:13 बजे तक रहेगा। सायं 5:22 बजे चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। चंद्रग्रहण के दौरान लोगों को अपने आराध्य देव का जाप करना चाहिए, इससे उनके मन पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर नहीं होगा।
उपच्छाया चंद्रग्रहण
चंद्रमा जब भी धरती की परछाई में प्रवेश करता है तो उपच्छाया ग्रहण होता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। इस तरह के ग्रहण का आमजन पर व्यापक असर पड़ता है। सूतक काल नहीं होने के बाद भी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
 

किस राशि पर होगा असर
वृष राशि के जातकों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। शास्त्रों के अनुसार जब भी किसी व्यक्ति के जीवन पर चंद्रमा का असर होता है तो वह मुश्किल दौर से गुजरता है। हालांकि इसका समाधान भी है। चंद्रमा के प्रभाव से डरने की जरूरत नहीं है। वृष राशि के जातकों को ग्रहण के समय व कुछ दिन आगे-पीछे थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना होगा। चंद्र ग्रहण वाले दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर लें। चंद्र ग्रहण से पहले अपने सभी जरूरी कार्य निपटा लें। चंद्र ग्रहण के दौरान घर में शांति से बैठे रहें और अपने ईष्टदेव का ध्यान करें। इस दौरान और इस दिन व्यसनों और अन्य बुराइयों से दूर रहें। यदि इस दौरान मन में अशांति हो रहा है तो ज्योतिष के जानकारों से सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा