सूर्य के राशि परिवर्तन से कुम्भ राशि वालों को मिलेगा मनवांक्षित परिणाम

ज्योतिष : 12 फरवरी 2021 को कुम्भ संक्रांति है यानि सूर्य कुम्भ राशि में परिवर्तन करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होंगे सूर्य। सूर्य किसी भी राशि में प्रवेश करने के बाद करीब एक माह तक उसी राशि में रहते हैं। ऊर्जा के कारक सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में एक प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। सूर्य के नजदीक जो भी ग्रह आता है, उन्हें अस्त माना जाता है। जिसका अर्थ है कि उस ग्रह का अपना कोई प्रभाव नहीं रह जाता है। बुध के करीब जाने पर सूर्य बुधादित्य योग बनाते हैं, जिसे अत्यधिक शुभ माना जाता है। 

ग्रहों के स्वामी सूर्य देव 14 जनवरी 2021 को मकर राशि में आए थे और फिलहाल वे अन्य 5 ग्रहों चंद्र, गुरु, शुक्र, शनि और बुध के साथ मकर राशि में ही विराजमान हैं। 12 फरवरी 2021 को दिन में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे सूर्य कुम्भ राशि में पहुंचेंगे। 14 मार्च 2021 तक सूर्य कुंभ राशि में ही रहेंगे और उसके बाद एक बार फिर सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु व कुम्भ राशि वालों के लिये सूर्य उत्तम परिणाम देने वाले हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है नवम्बर 2020

26 नवम्बर 2020 को है देवउठनी एकादशी, शुरू होंगे शुभ कार्य

15 मई से सूर्य मेष से वृषभ राशि में जाएंगे, जानें किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा