संदेश

विवाह पंचमी आज, राम व सीता का हुआ था विवाह

चित्र
शिवधुनष का नाम था पिनाक, प्रत्यंचा चढ़ाते ही टूट गया  जीवनशैली : आज यानि एक दिसम्बर 2019 को विवाह पंचमी है। रविवार को गोचर यानी आकाश मंडल में स्वराशि स्थित बृहस्पति तथा चंद्रमा से एकादश सूर्य लाभ भाव में होने से इस मुहूर्त की शुद्धता को बढ़ाएंगे। वहीं चंद्रमा का स्वयं के नक्षत्र श्रवण में होना शुभ है। शुभ ग्रहों की प्रधानता होने के कारण यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। रविवार को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से वृद्धि और रवियोग योग बन रहे हैं। वहीं तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से सुबह लगभग 10 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में सूर्योदय होने से मांगलिक कार्यों के लिए पूरा दिन श्रेष्ठ रहेगा। पूर्णा तिथि होने से मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। अंक ज्योतिष में भी यह तिथि काफी शुभ है। रविवार का मूलांक 1 है जो सूर्य देव का अंक है। दिन और अंक का शुभ संयोग बनने से सभी मुहूर्तों में सूर्य का प्रभाव रहेगा। इस दिन किया गया कार्य शुभ फल देगा। प्रभु श्री राम चेतना के प्रतीक हैं और माता सीता शक्ति की प्रतीक हैं। चेतना और प्रकृति के मिलन से यह दिन काफी महत्वपूर्ण ह...

'पृथ्वी पर ज्ञान ही स्वर्ग के समान है'

चित्र
सुविचार : कलयुग का अभी प्रथम चरण चल रहा है यानि कि अधर्म और अन्याय का बोलबाला। कलयुग में क्या—क्या होने वाला है और कितने वर्षों का रहेगा कलयुग, इन सबका आकलन बड़े ही सटीक पुराणों और शास्त्रों में है। वहीं धर्मग्रंथ महाभारत में ऐसी ज्ञान की हजारों बातें हैं, जो मानव के दैनिक जीवन में आवश्यक है। — झूठ बोलना या झूठ का साथ देना एक ऐसा अज्ञान है, जिसमें डूबे हुए लोग कभी भी सच्चे ज्ञान या सफलता को नहीं पा सकते। — धरती पर अच्छा ज्ञान या शिक्षा ही स्वर्ग है और बुरी आदतें या अज्ञान ही नरक। — जिस काम को करने के पुण्य की प्राप्ति हो या दूसरों का भला हो, उसे करने में देर नहीं करनी चाहिए। जिस पल वे काम करने का विचार मन में आए, उसी पल उसे शुरू कर देना चाहिए। — पुण्य कर्म जरूर करना चाहिए, लेकिन उनका दिखावा बिल्कुल भी न करें। जो मनुष्य लोगों के बीच तारीफ पाने के लिए या दिखावे के उद्देश्य से पुण्य कर्म करता है, उसे उसका शुभ फल कभी नहीं मिलता। — सभी लोगों के साथ एक सा व्यवहार करने वाला और दूसरे के प्रति मन में दया और प्रेम की भावना रखने वाला मनुष्य जीवन में सभी सुख पाता है। — अपने मन और इन्द्रियों क...

कैंसर समेत कई बीमारियों में कारगर है 'सोवा रिग्पा'

चित्र
नई दिल्ली : हिमालयीन इलाके सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, हिमाचल के धर्मशाला, लाहौल स्पीति, लद्दाख और कुछ अन्य इलाकों में 'सोवा रिग्पा' पद्धति काफी प्रचलित है। इसके लिए जड़ी-बूटियों से ही दवा बनती है। विशेषज्ञों का दावा है कि अस्थमा, आर्थराइटिस, कैंसर समेत कई गम्भीर बीमारियों में इस पैथी से इलाज कारगर है। यह भारत की बहुत पुरानी चिकित्सा पद्धति है और अब इस पैथी की पढ़ाई से लेकर चिकित्सीय प्रैक्टिस के लिए नियम-कानून तक बना दिए गए हैं। पहली बार देश के तीन शहरों लेह, सारनाथ और गंगटोक में एक-एक कॉलेज को मान्यता दी गई है। हर कॉलेज में 15-15 स्टूडेंट्स को दाखिला दिया गया है। आयुर्वेद की तरह ही इलाज की एक पद्धति है सोवा रिग्पा। इस पद्धति से भारत में सैकड़ों सालों से इलाज हो रहा है। इस कारण भारत इसे अपना बनाने के लिए जब यूनेस्को पहुंचा, तो चीन भी यूनेस्को पहुंच गया। दोनों देशों ने इलाज की इस पद्धति पर अपना-अपना दावा ठोंक दिया है। भारत सरकार ने आवेदन में कहा कि सोवा रिग्पा भारत की चिकित्सा पद्धति है। इसे इंटेजिबल कल्चरल हेरिटेज ऑफ ह्यूमैनिटी की सूची में शामिल किय...

टाइट जींस पहने युवक की हृदयगति रुकी, डॉक्टरों ने बचाई जान!

चित्र
खबर : दिल्ली के पीतमपुरा निवासी सौरभ शर्मा बीते 10 अक्टूबर को कार से ऋषिकेश गए थे, 12 अक्टूबर को दिल्ली लौटे थे, बेहोश होने पर परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने बताया कि पल्मोनरी इम्बोलिज्म की वजह से सौरभ का यह हाल हुआ। टाइट जींस पहनकर लॉन्ग ड्राइव पर गए सौरभ का हार्ट बीट और पल्स रुकने के साथ ही शरीर के अंग नीले पड़ गए। चिकित्सकों ने 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया। इसके बाद हार्ट बीट और पल्स वापस आई। टाइट जींस में लगातार आठ घंटे तक ऑटोमैटिक कार चलाने के दौरान सौरभ के पैरों में खून का थक्का जम गया, जो टूटकर फेफड़ों तक पहुंच गया। इसी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। सौरभ का इलाज करने वाले डॉक्टर योगेश कुमार छाबड़ा ने बताया कि चुस्त कपड़े पहनकर लम्बी दूरी की यात्रा खतरनाक हो सकता है। पल्मोनरी इम्बोलिज्म की वजह टाइट कपड़े पहनकर लॉन्ग ड्राइव करना है।

कार्यालयों में झूठ बोलकर छुट्टी लेते हैं कर्मचारी!

चित्र
लखनऊ : विश्व में बहुत कम देश होंगे, जहां के लोग झूठ न बोलते हों। झूठ बोलना मानव जीवन की फितरत है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। भारत समेत कई ऐसे देश हैं जहां झूठ बोलकर कर्मचारी छुट्टी ले लेते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बीमारी का बहाना बनाया जाता है, उसके बाद सगे, सम्बन्धियों और दोस्तों की बीमारी, यहां तक कि उनकी मौत का बहाना बनाकर अवकाश ले लिया जाता है। कोचिंग संस्थान चलाने वाले राकेश सारस्वत बताते हैं कि मीडिया संस्थान में कार्य करते हुए उन्होंने कई बार झूठ बोलकर छुट्टी ली। ऐसा झूठ, जिस पर विश्वास करना ही पड़ता है और कितना भी जरूरी कार्य क्यों न हो ऐसे आपातकाल के लिए संस्थानों को छुट्टी देनी ही पड़ती है। नाम न छापने की शर्त पर एक सरकारी कर्मचारी बताते हैं कि उन्होंने ऐसे व्यक्तियों की मौत बताकर छुट्टी ली, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। बहरहाल, नया सर्वे ब्रिटेन से आया है, जिसमें कहा गया है कि कर्मचारी अपने बॉस से बीमारी के छोटे-छोटे झूठ बोलकर छुट्‌टी लेते हैं। हर पांच में से दो कर्मचारी ऐसा करते हैं। सर्वे में जब कर्मचारियों की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाया गया, तो उन्होंने बीमारी के ...

'तिवारी का ब्लॉग': कांग्रेस समस्या की जननी और भाजपा समाधान की जनक : प...

'तिवारी का ब्लॉग': कांग्रेस समस्या की जननी और भाजपा समाधान की जनक : प... : राजनीति : झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी वादे कर रहे हैं औ...

कांग्रेस समस्या की जननी और भाजपा समाधान की जनक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चित्र
राजनीति : झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी वादे कर रहे हैं और मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात की जाये तो भाजपा के अच्छे दिन चल रहे हैं। विरोधियों को भारतीय जनता पार्टी ऐसे पटखनी दे रही है कि विरोधी समझ नहीं पा रहे कि कौन सा दांव लगायें। वहीं भाजपाइयों का मानना है कि सत्य की जीत हमेशा होती है और भाजपा सत्य की राह पर चलती है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के डालटनंगज के चुनावी सभा में सोमवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और राम मंदिर को कांगे्रस ने वोट की लालच में लटकाये रखा। कांग्रेस समस्या की जननी है, जबकि भाजपा समाधान की जनक है। हम पांच सूत्र स्थिरता, सुशासन, समृद्धि, सम्मान और सुरक्षा पर काम करते हैं। भाजपा ने झारखंड में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए दिन-रात काम किया। भाजपा ने समाज के हर आदमी का गौरव बढ़ाया। भाजपा सरकारें सेवा और समर्पित भाव से काम करती है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को उन्होंने भावी मुख्यम...