वृष राशि वालों के लिए बेहतर है दिसम्बर 2020
ज्योतिष : शास्त्र में 12 राशियां हैं, जिसमें वृष राशि दूसरे स्थान पर है। वैसे तो वृष राशि वालों के लिए दिसम्बर 2020 उत्तम महीना है लेकिन कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। 10 दिसंबर के बाद से दांपत्य जीवन में टकराव की आशंका बनेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ेंगे। इस कारण मानसिक तनाव भी उत्पन्न होगा। कार्य और धन संबंधी बातों पर विचार करें तो 10 दिसंबर तक जो भी बड़ी योजनाएं हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। इसके बाद काम की गति मंद हो जाएगी और बनते हुए कार्यो में बाधाएं आने लगेंगी। कारोबार और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत आ सकती है। इस माह अपनी सेहत को लेकर थोड़े सजग रहें। गले, श्वांस और फेफड़े संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। वृष राशि के अधिकतर लोग दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। इनका स्वभाव मित्रतापूर्ण होता है, सोच रचनात्मक होता है।
वृष राशि वाले दयालु, तथ्यों के आधार पर बात करने वाले, भौतिकवादी, ख्याल रखने वाले, सख्त और धैर्य रखने वाले होते हैं। वे अपने कार्यों को लेकर प्रेक्टिकल होते हैं, जमीन से जुड़े होते हैं, कलात्मक व रचनात्मक सोच, अच्छे इंसान, दूसरों के प्रति वफादार और स्थाई सोच रखने वाले होते हैं। दिसम्बर माह के मध्य में जातक के विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में अपने गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। 17 दिसम्बर के बाद मकान, भूमि आदि के क्रय विक्रय की योजना बन सकती है। कपड़े, मनोरंजन और श्रृंगार से जुड़ी चीजों का समय बेहतर रहेगा। माह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। 25 दिसम्बर के बाद से समय युवाओं में जोश एवं उत्साह भरने वाला रहेगा। व्यवसायी भी अपने व्यापार में तेजी का अनुभव करेंगे। हालांकि व्यवसाय की दृष्टि से माह के शुरुआत में सावधानी अपेक्षित है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें