संदेश

जनवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैसे हुआ सूर्य देव का जन्म

चित्र
ज्योतिष : ग्रहों के राजा सूर्य देव की जन्म कथा सभी को जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि मकर संक्रांति के साथ प्रतिदिन सूर्य देव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस वर्ष यानि 2020 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। कथा के अनुसार दैत्य अक्सर देवताओं पर आक्रमण किया करते थे। एक बार दैत्यों और देवताओं के बीच में भंयकर युद्ध हुआ। जो लगभग सौ वर्षों तक चलता रहा। जिसके बाद सृष्टि का आस्तित्व संकट में पड़ गया था। देवता गण पराजित होकर वन- वन भटकने लगे। उनकी यह दुर्दशा देखकर देवऋषि नारद कश्यप मुनि के आश्रम में पहुंचे और इस संकट के बार में महाऋषि कश्यप को बताया। नारद जी ने कश्यप ऋषि से कहा कि देवताओं को इस संकट से केवल बहुत सारे तेज वाला ही कोई बचा सकता है। जिसके सामने किसी भी आने की हिम्मत ने हो। जिसके पास तेज के साथ अत्याधिक बल भी हो। अगर वह देवों का प्रतिनिधित्व करें तो असुरों को हराया जा सकता है। लेकिन ऐसे तेज वाला एक महाविराट रूप में अग्न पिंड है। उसे मनुष्य के रूप में जन्म लेकर देव शक्तियों का सेनापतित्व करना चाहिए। ऐसी तेजस्वी संतान को कोई तेजस्वी स्त्री ही जन्म दे सकती है। पृथ...